Bollywood Celebs Karwa Chauth 2023 Live: महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी खास होता है। वह इस दिन अपने पार्टनर के लिए व्रत रखती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इस साल बॉलीवुड और टीवी की तमाम एक्ट्रेसेस अपने पति के लिए व्रत रख रही हैं। कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, सोनाली सहगल, मसाबा गुप्ता, मानवी गागरू, अंकिता लोखंडे समेत कई एक्ट्रेसेस व्रत रखने वाली हैं। कई ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। कियारा आडवाणी ने मेहंदी से अपनी हथेली पर तारा बनाया है। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह और टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाथ-पैरों पर खूबसूरत मेहंदी लगवाई है। यहां देखे एक्ट्रेसेस का करवा चौथ लुक।
सुनील शेट्टी की पत्नी मन्ना शेट्टी ने भी इस करवा चौथ सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।
वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल, पर्पल कलर के लहंगे में सुनीता कपूर के घर पहुंची।
भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा भी पूजा की थाली लिए पहुंची। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी भी नजर आई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा ने हाल ही में राघव चड्ढा से शादी की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की फोटो शेयर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor पिता Anil Kapoor के घर पर स्पॉट हुई हैं। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद ही सुंदर लग रही थी।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया है। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालीसा ने भी अपने पति विक्रांत के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ बहुत ही सुंदर तस्वीर शेयर की है।
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने भी अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव' वीडियो शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति के साथ करवा चौथ के मौके पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपनी सरगी की थाली की फैंस को झलक दिखाई है. जिसमें फेनिया, मीठी मट्ठी और लड्डू के साथ श्रृंगार का समान चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी रखी हुई है।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने करवा चौथ के मौके पर अपने पति के नाम की मेहंदी लगाई है।
काम्या पंजाबी ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सूट पहनकर हाथों में मेहंदी लगाये हुए नजर आ रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने करवा चौथ पर अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने ब्लू रंग का लहंगा पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
कैटरीना कैफ का ये दूसरा करवा चौथ है। शादी के बाद पहले करवा चौथ पर कैटरीना ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी इस साल व्रत रख रही हैं। उन्होंने अपने पति के नाम की मेहंदी लगा ली है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में भी फैंस को अपनी मेहंदी दिखाई थी और अब इंस्टाग्राम पर भी तस्वीर शेयर की है।

कियारा आडवाणी का ये पहला करवा चौथ है। अब तक एक्ट्रेस ने करवा चौथ से जुड़ी कोई खास तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में मेहंदी से सितारा बना है।

ये फिल्मी सितारे मना रहे हैं करवा चौथ 2023