Bollywood News Highlights: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसके जरिए भाईजान को एक बार फिर से एक्शन मोड में देखा जा सकता है। इसके साथ ही कैटरीना कैफी की टॉवल फाइट भी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। वहीं, उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस अरेस्ट करते हुए नजर आ रही है। उन पर आरोप बताया जा रहा है कि वो छोटे कपड़े पहनती हैं हालांकि, इसे लेकर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले काफी समय से अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘आर्या 3’ (Aarya 3) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसके पहले दो पार्ट्स हिट हो चुके हैं, जिसके बाद इसकी तीसरे सीक्वल को लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इसी के साथ ही ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। मूवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, इसे लेकर ऋतिक एक्साइटेड दिखे हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर एक्साइटमेंट दिखाई है।

Live Updates
19:27 (IST) 3 Nov 2023
तेलुगू एक्टर संग शादी की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी

टीवी के बाद अब बॉलीवुड में नाम कमा चुकीं मृणाल ठाकुर को लेकर खबर आ रही है कि वह किसी तेलुगू एक्टर के साथ शादी करने वाली हैं। ये खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। तमाम रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मृणाल को उनका हमसफर मिल गया है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने शादी को लेकर हो रही चर्चा की सच्चाई बताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

18:55 (IST) 3 Nov 2023
लव लाइफ का जिक्र कर रोने लगीं जिग्ना वोहरा, मुनव्वर को बताई रिश्ते की सच्चाई

‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन काफी दिलचस्प बनता जा रहा है। इस बार की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक जिग्ना वोहरा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती नजर आती हैं। 24*7 में जिग्ना ने अपनी लव लाइफ के बारे में बताया और वह इमोशनल हो गईं। वह गार्डन एरिया में मुनव्वर फारूकी के साथ वॉक कर रही थीं और इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी को याद किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

18:40 (IST) 3 Nov 2023
Bigg Boss 17: सलमान खान ने खोली खानजादी की पोल, घर में शुरू हुआ बवाल

कलर्स ने 'बिग बॉस 17' के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान खानजादी के बारे में कहते हैं कि वह अरुण और तहलका से अभिषेक की चुगली कर रही थीं। जिसपर अभिषेक भड़क जाते हैं और अरुण- तहलका से बहस शुरू कर देते हैं।

18:38 (IST) 3 Nov 2023
अंजली अरोड़ा ने परिवार और दोस्तों के साथ दिल्ली में मनाया जन्मदिन

सोशल मीडिया सेंसेशन और लॉकअप फेम अंजली अरोड़ा के जन्मदिन का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने घर में परिवार और दोस्तों के बीच केक कट करती नजर आ रही हैं।

18:36 (IST) 3 Nov 2023
शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी का इनसाइड वीडियो

शाहरुख खान 2 नवंबर को 58 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए बेहतरीन बर्थडे पार्टी दी थी। जिसका वीडियो आ चुका है। देखें।

16:45 (IST) 3 Nov 2023
'बिग बॉस 17' से बाहर होंगी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन?

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पर 'बिग बॉस 17' के घर में खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। तीसरे वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान उनकी क्लास लगा रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने शो के बॉन्ड का उल्लंघन किया है। विक्की वीडियो में गलती को मान रहे हैं कि शो से पहले उन्होंने नील भट्ट से बात की थी जबकि, बॉन्ड साइन करने के बाद ऐसा करने से मना किया गया था। इसका उल्लंघन करने वाले को घर से बाहर कर दिया जाएगा। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है?

16:37 (IST) 3 Nov 2023
शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल

शाहरुख खान ने बीते दिन बॉलीवुड के तमाम स्टार्स के साथ मन्नत में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसमें बादशाह समेत दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर और करिश्मा कपूर जैसे सितारे पहुंचे थे।

16:35 (IST) 3 Nov 2023
नोएडा रेव पार्टी मामले में Elvish Yadav पर बरसीं मेनका गांधी

मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव पर नोएडा रेव पार्टी मामले में गुस्सा निकाला है। उन्हें गिरफ्तारी की मांग की। पढ़िए पूरी खबर...

16:34 (IST) 3 Nov 2023
नोएडा रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव की सीएम योगी से गुहार

नोएडा रेव पार्टी मामले में 'बिग बॉस ओटीट' विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने सफाई देते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर वो इस मामले में एक पर्सेंट भी गलत साबित होते हैं तो पूरे मामले की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहेंगे।

16:32 (IST) 3 Nov 2023
एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुआ सुष्मिता सेन का पैचअप?

सुष्मिता सेन अपनी इस सीरीज 'आर्या 3' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं, जिसके बाद दोनों के पैचअप की खबरें मीडिया में तेज हो गई हैं। पढ़िए पूरी खबर...

11:31 (IST) 3 Nov 2023
'टाइगर 3' का नया प्रोमो रिलीज

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें एक बार फिर से भाईजान एक्शन करते दिख रहे हैं और कैटरीना कैफ की टॉवल फाइट भी चर्चा में आ गई है। पढ़िए पूरी खबर...

11:26 (IST) 3 Nov 2023
शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में सितारों का जमावड़ा

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्टर ने मन्नत में पार्टी रखी और इसमें बी-टाउन से कई सितारों ने शिरकत की। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, एम एस धोनी, आलिया भट्ट, करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने शिरकत की थी।

09:59 (IST) 3 Nov 2023
लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ सकती हैं कंगना रनौत

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए इसे लेकर हिंट भी दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

09:13 (IST) 3 Nov 2023
Kingdom of the Planet of the Apes का टीजर रिलीज

डायरेक्टर Wes Ball breathes की फिल्म Kingdom of the Planet of the Apes का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। ये एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है।

08:57 (IST) 3 Nov 2023
उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट?

उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई पुलिस उन्हें अरेस्ट करते हुए नजर आ रही है हालांकि, इस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि ये सच है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं कि छोटे कपड़े पहनने पर गिरफ्तारी कैसे?

08:15 (IST) 3 Nov 2023
उर्फी जावेद से हो रही भूमि पेडनेकर की तुलना

भूमि पेडनेकर का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद नेटिजन्स उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं। उनका वीडियो सामने आया है। देखिए...

08:13 (IST) 3 Nov 2023
ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ की शूटिंग खत्म

ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। मूवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

08:12 (IST) 3 Nov 2023
सुष्मिता सेन की ‘आर्या 3’ ओटीटी पर हुई रिलीज

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले काफी समय से अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘आर्या 3’ (Aarya 3) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है।