Bollywood Entertainment News Updates: रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर को एक लाइव कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह के साथ स्टेज शेयर करते हुए देखा गया। जहां सिंगर ने ‘एनिमल’ का गाना ‘सतरंगा’ और अन्य गाने गाए और एक्टर ने इस पर डांस मूव्स भी दिखाए। ऐसे में इसी दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर कपूर को सिंगर के आगे नत मस्तक होते हुए देखा जा सकता है। इसमें अरिजीत भी उनके सम्मान में झुकते हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही ‘बिग बॉस 17’ के तीसरे वीकेंड का वार एपिसोड में एक एविक्शन हुआ है। एक्ट्रेस मनस्वी ममगई को एक हफ्ते में ही घर से बेघर होना पड़ा। उन्होंने पिछले हफ्ते यानी कि दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। वहीं, सामंथा हॉलीवुड फिल्म ‘द मार्वल्स’ को प्रमोट करने के लिए इवेंट में पहुंचीं। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अली मर्चेंट तीसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में थे। ऐसे में अब उन्हें शादी के बाद पहली बार पत्नी के साथ स्पॉट किया गया।
आलिया ने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। राहा 6 नवंबर को एक साल ही होने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि अभी राहा को पैपारजी की जरूरत नहीं है। वह अभी बहुत छोटी है।
फिल्म निर्देशक शोनाली बोस एक बार फिर से कोविड से संक्रमित होने की जानकारी शेयर की है।
महेश बाबू अपनी आने वाली फिल्म ‘गुंटूर करम’ के पहले गाने को रिवील करने के लिए तैयार हैं। ‘दम मसाला’ नाम से गाने का टीजर जारी किया गया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज रविवार 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अथिया के भाई अहान शेट्टी ने पोस्ट साझा किया है।
विक्की कौशल को आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच के लाइव प्रसारण के दौरान देखा गया। एक्टर मैच में अपनी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
फिल्म केएच 234 के प्रोमो से पहले कमल हासन ने एक तस्वीर शेयर की है।
Two visionaries aligned to a singular vision of elevated artistry.#KH234 #Ulaganayagan #KamalHaasan
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) November 5, 2023
#HBDKamalSir
#HBDUlaganayagan @ikamalhaasan #ManiRatnam @arrahman #Mahendran @bagapath @MShenbagamoort3 @RKFI @MadrasTalkies_ @RedGiantMovies_ @turmericmediaTM @dop007… pic.twitter.com/EeDQG8H3bS
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पढ़िए पूरी खबर…
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला। तस्वीरों में एक्टर एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए।
‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर एल्विश यादव को बीते दिन राजस्थान पुलिस ने पकड़ा और फिर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। अब उनका लेटेस्ट ट्वीट वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
जान्हवी कपूर को लंच डेट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर के साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें साथ में देखा जा सकता है।
रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसे 28 साल बाद फिर से रिलीज किया जाएगा। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को दिसंबर, 2023 में फिर से रिलीज किया जाएगा। इसे 1995 में रिलीज किया गया था।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म ‘सिंघम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो डैशिंग अंदाज में कश लगाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं फोटोज में एक्टर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिल रहा है।
कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वो सड़क पर लिपस्टिक लगाते दिखाई दे रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।
‘सिंघम 3’ से एक के बाद एक एक्टर्स के लुक सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब अक्षय कुमार का लुक अजय देवगन ने शेयर किया है। इसमें वो हैलिकॉप्टर से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें एक्टर को ‘सूर्यवंशी’ के किरदार में देखा जाएगा।
आकांक्षा पुरी ने बाथरूम से फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें अलग-अलग पोज देते हुए देखा जा सकता है।
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो काफी पुराना है। इसमें वो बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग ‘वैरी मच पागल’ पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रही हैं।
अली मर्चेंट पिछले दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब शादी के बाद उन्हें पहली बार अपनी नई नवेली तीसरी वाइफ के साथ स्पॉट किया गया। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी को उनकी चप्पल देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना भी जा सकता है, ‘ये चप्पल ले ले बेटा।’ साथ ही एक्टर का लुक भी काफी चर्चा में है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को साथ में कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर का नया लुक देखने के लिए मिला। ‘कॉफी विद करण’ के बाद कपल को साथ में दूसरी बार साथ में देखा गया। इससे पहले दोनों शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में दिखे थे।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू The Marvels के इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने इंडियन फैंस के लिए एक स्पेशल वीडियो लॉन्च किया। इसके साथ ही बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
‘बिग बॉस 17’ के तीसरे वीकेंड का वार एपिसोड में एक एविक्शन हुआ है। एक्ट्रेस मनस्वी ममगई को एक हफ्ते में ही घर से बेघर होना पड़ा। उन्होंने पिछले हफ्ते यानी कि दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।
सिंगर अरिजीत सिंह और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को अरिजीत सिंह के पैर छूते और नत मस्तक होते हुए देखा जा सकता है। उनके इस जेस्चर को काफी पसंद किया जा रहा है।