Bollywood Entertainment News Updates: रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर को एक लाइव कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह के साथ स्टेज शेयर करते हुए देखा गया। जहां सिंगर ने ‘एनिमल’ का गाना ‘सतरंगा’ और अन्य गाने गाए और एक्टर ने इस पर डांस मूव्स भी दिखाए। ऐसे में इसी दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर कपूर को सिंगर के आगे नत मस्तक होते हुए देखा जा सकता है। इसमें अरिजीत भी उनके सम्मान में झुकते हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही ‘बिग बॉस 17’ के तीसरे वीकेंड का वार एपिसोड में एक एविक्शन हुआ है। एक्ट्रेस मनस्वी ममगई को एक हफ्ते में ही घर से बेघर होना पड़ा। उन्होंने पिछले हफ्ते यानी कि दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। वहीं, सामंथा हॉलीवुड फिल्म ‘द मार्वल्स’ को प्रमोट करने के लिए इवेंट में पहुंचीं। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अली मर्चेंट तीसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में थे। ऐसे में अब उन्हें शादी के बाद पहली बार पत्नी के साथ स्पॉट किया गया।

Live Updates
19:41 (IST) 5 Nov 2023
राहा के जन्मदिन पर आलिया रणबीर दिखाएंगे बेटी का चेहरा

आलिया ने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। राहा 6 नवंबर को एक साल ही होने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि अभी राहा को पैपारजी की जरूरत नहीं है। वह अभी बहुत छोटी है।

18:28 (IST) 5 Nov 2023
फिल्म निर्देशक शोनाली बोस हुई कोराना से संक्रमित

फिल्म निर्देशक शोनाली बोस एक बार फिर से कोविड से संक्रमित होने की जानकारी शेयर की है।

18:26 (IST) 5 Nov 2023
महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर करम' के पहले गाने का टीजर हुआ रिलीज

महेश बाबू अपनी आने वाली फिल्म 'गुंटूर करम' के पहले गाने को रिवील करने के लिए तैयार हैं। 'दम मसाला' नाम से गाने का टीजर जारी किया गया है।

18:24 (IST) 5 Nov 2023
अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर भाई अहान ने लिखा भावुक नोट

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज रविवार 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अथिया के भाई अहान शेट्टी ने पोस्ट साझा किया है।

18:23 (IST) 5 Nov 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच के लाइव प्रसारण में पहुंचे विक्की कौशल

विक्की कौशल को आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच के लाइव प्रसारण के दौरान देखा गया। एक्टर मैच में अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

17:59 (IST) 5 Nov 2023
केएच 234 के प्रोमो से पहले सामने आई कमल हासन-मणिरत्नम की पर्दे के पीछे की तस्वीर आई सामने

फिल्म केएच 234 के प्रोमो से पहले कमल हासन ने एक तस्वीर शेयर की है।

16:32 (IST) 5 Nov 2023
पहले ही दिन ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘टाइगर 3’?

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पढ़िए पूरी खबर...

16:30 (IST) 5 Nov 2023
वरुण धवन ने फ्लॉन्ट किए एब्स

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला। तस्वीरों में एक्टर एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए।

16:27 (IST) 5 Nov 2023
सांप तस्करी मामले में फिर भड़के एल्विश यादव

'बिग बॉस ओटीटी' विनर एल्विश यादव को बीते दिन राजस्थान पुलिस ने पकड़ा और फिर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। अब उनका लेटेस्ट ट्वीट वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

15:53 (IST) 5 Nov 2023
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग लंच डेट पर स्पॉट हुईं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर को लंच डेट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर के साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें साथ में देखा जा सकता है।

14:32 (IST) 5 Nov 2023
रजनीकांत की 'मुथु' 28 साल बाद फिर से होगी रिलीज

रजनीकांत की फिल्म 'मुथु' को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसे 28 साल बाद फिर से रिलीज किया जाएगा। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को दिसंबर, 2023 में फिर से रिलीज किया जाएगा। इसे 1995 में रिलीज किया गया था।

14:27 (IST) 5 Nov 2023
टाइगर श्रॉफ का डैशिंग अंदाज, यूं कश लगाते दिखे एक्टर

टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो डैशिंग अंदाज में कश लगाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं फोटोज में एक्टर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिल रहा है।

14:25 (IST) 5 Nov 2023
रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं कृति सेनन

कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वो सड़क पर लिपस्टिक लगाते दिखाई दे रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

12:15 (IST) 5 Nov 2023
'सिंघम 3' से सामने आया अक्षय कुमार का लुक 'सूर्यवंशी'

'सिंघम 3' से एक के बाद एक एक्टर्स के लुक सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब अक्षय कुमार का लुक अजय देवगन ने शेयर किया है। इसमें वो हैलिकॉप्टर से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें एक्टर को 'सूर्यवंशी' के किरदार में देखा जाएगा।

11:00 (IST) 5 Nov 2023
आकांक्षा पुरी की बाथरूम फोटोज वायरल

आकांक्षा पुरी ने बाथरूम से फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें अलग-अलग पोज देते हुए देखा जा सकता है।

09:44 (IST) 5 Nov 2023
जान्हवी कपूर का फनी वीडियो वायरल

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो काफी पुराना है। इसमें वो बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग 'वैरी मच पागल' पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रही हैं।

09:00 (IST) 5 Nov 2023
शादी के बाद तीसरी वाइफ के साथ स्पॉट हुए अली मर्चेंट

अली मर्चेंट पिछले दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब शादी के बाद उन्हें पहली बार अपनी नई नवेली तीसरी वाइफ के साथ स्पॉट किया गया। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

07:49 (IST) 5 Nov 2023
संजय दत्त का लेटेस्ट वीडियो वायरल

संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी को उनकी चप्पल देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना भी जा सकता है, 'ये चप्पल ले ले बेटा।' साथ ही एक्टर का लुक भी काफी चर्चा में है।

07:48 (IST) 5 Nov 2023
कलीना एयरपोर्ट पर दिखे दीपवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को साथ में कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर का नया लुक देखने के लिए मिला। 'कॉफी विद करण' के बाद कपल को साथ में दूसरी बार साथ में देखा गया। इससे पहले दोनों शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में दिखे थे।

07:46 (IST) 5 Nov 2023
सामंथा ने जारी किया The Marvels का स्पेशल वीडियो, एडवांस बुकिंग भी शुरू

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू The Marvels के इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने इंडियन फैंस के लिए एक स्पेशल वीडियो लॉन्च किया। इसके साथ ही बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

07:43 (IST) 5 Nov 2023
‘बिग बॉस 17’ के घर से बेघर हुईं मनस्वी ममगई

‘बिग बॉस 17’ के तीसरे वीकेंड का वार एपिसोड में एक एविक्शन हुआ है। एक्ट्रेस मनस्वी ममगई को एक हफ्ते में ही घर से बेघर होना पड़ा। उन्होंने पिछले हफ्ते यानी कि दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।

07:42 (IST) 5 Nov 2023
अरिजीत सिंह के आगे नत मस्तक हुए रणबीर कपूर

सिंगर अरिजीत सिंह और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को अरिजीत सिंह के पैर छूते और नत मस्तक होते हुए देखा जा सकता है। उनके इस जेस्चर को काफी पसंद किया जा रहा है।