Bollywood Entertainment News Highlights : नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर रजनीकांत भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। उनका फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने के लिए मिलता है और आज भी उनका जलवा देखने के लिए मिलता है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) को रिलीज किया गया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस मूवी ने रजनीकांत को भारत का सबसे महंगा एक्टर बना दिया है। मूवी ने जहां करीब 600 करोड़ का बिजनेस किया है वहीं, एक्टर ने फिल्म के लिए करीब 210 करोड़ की मोटी रकम ली है। उन्होंने फिल्म के लिए पहले 100 करोड़ लिए और फिर जानकारी मिली है कि उन्हें प्रॉफिट शेयरिंग का भी चेक मिला है। इसमें 110 करोड़ रुपए मिले हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयन ने ट्विटर के जरिए जानकारी शेयर की है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, खबर ये भी है कि एक्टर को ‘जेलर’ के प्रोड्यूसर ने BMW X7 कार गिफ्ट में दी है। इसकी कीमत करीब 1.24 करोड़ है। इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर खबर है कि इसने एडवांस बुकिंग में ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग ओपनिंग डे के मौके पर फिल्म के दो लाख टिकट बिके हैं, जिसका कलेक्शन 7 करोड़ हुआ है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:37 (IST) 2 Sep 2023
5 सितंबर को रिलीज होगा करीना कपूर की 'जाने जान' का ट्रेलर

करीना कपूर खान जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म 'जाने जान' काफी चर्चा में है। इसके ट्रेलर की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसे 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

18:35 (IST) 2 Sep 2023
इस दिन रिलीज होगा सनी देओल के बेटे राजबीर की 'दोनों' का ट्रेलर

सनी देओल के बेटे राजबीर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म 'दोनों' के ट्रेलर लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है। इसे 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और फिल्म को 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

17:27 (IST) 2 Sep 2023
मनीषा रानी के वीडियो सॉन्ग के रिलीज का ऐलान

बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी पिछले दिनों टोनी कक्कड़ के साथ अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में थीं। इसी बीच अब उनके इस वीडियो सॉन्ग के रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। गाना 'जमना पार' को 6 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

16:43 (IST) 2 Sep 2023
मीडिया पर भड़के शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मीडिया पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वो उन पर चिल्लाने के लिए भड़क रहे हैं और समझा रहे हैं कि वो क्यों चिल्ला रहे हैं? जब चले जाएंगे तो चिल्लाइए फिर वाजिब होगा। अभी चिल कीजिए।

16:09 (IST) 2 Sep 2023
प्रभास की 'सालार' की नई रिलीज डेट का ऐलान

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' (Salaar) की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म की नई रिलीज का ऐलान भी कर दिया गया है। तरण आदर्श ने इसकी नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि इसे अब 28 सितंबर नहीं बल्कि नवंबर 2023 की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा।

16:05 (IST) 2 Sep 2023
पवन कल्याण के जन्मदिन पर एक्शन से भरपूर ओजी का टीजर जारी

निर्देशक सुजीत की 'OG' सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। इसमें पवन कल्याण लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसे एक बड़े बजट का गैंगस्टर ड्रामा माना जा रहा है। ऐसे में साउथ एक्टर के जन्मदिन के मौके पर इसका टीजर वीडियो जारी किया गया है।

14:41 (IST) 2 Sep 2023
अर्जेंटीना की मॉडल और एक्टर Silvina Luna का निधन

अर्जेंटीना की मॉडल और एक्टर Silvina Luna को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है। उन्होंने 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुआ है।

12:52 (IST) 2 Sep 2023
खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान कर रहे फिल्म?

खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान को हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के घर स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि वो साथ में फिल्म कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसका ऐलान नहीं हुआ कि वो दोनों साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं।

12:50 (IST) 2 Sep 2023
'जवान' के लिए सामंथा थीं पहली पसंद

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए नयनतारा नहीं बल्कि एटली कुमार की पहली पसंद सामंथा थीं। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि एक्ट्रेस ने इसमें काम करने से मना क्यों कर दिया था।

11:56 (IST) 2 Sep 2023
6 सितंबर को रिलीज होगा 'यारियां-2' का दूसरा गाना

दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां-2' को 20 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इसी बीच इसके दूसरे गाने 'सिमरों तेरे नाम' की रिलीज का ऐलान कर दिया है। गाने को 6 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

11:52 (IST) 2 Sep 2023
रजनीकांत की ‘जेलर’ के ओटीटी रिलीज का हुआ ऐलान

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही बताया कि इसे 5 भाषाओं तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में अमेजन प्राइम वीडियो से 7 सितंबर से देख सकेंगे।

11:37 (IST) 2 Sep 2023
YRF ने 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर किया लॉन्च

YRF ने आज टाइगर 3 का पहला पोस्टर लॉन्च किया है। इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

10:47 (IST) 2 Sep 2023
रिया चक्रवर्ती ने दिखाया सिजलिंग अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम अपनी गोवा वेकेशन से फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है। इस पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं।

10:45 (IST) 2 Sep 2023
अपने जिम ट्रेनर को 20 लाख रुपए देते हैं ऋतिक रोशन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो अपने जिम ट्रेनर को काफी मोटी रकम महीने में देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने जिम ट्रेनर को महीने का 20 लाख रुपए देते हैं।

10:44 (IST) 2 Sep 2023
‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर खबर है कि इसने एडवांस बुकिंग में ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग ओपनिंग डे के मौके पर फिल्म के दो लाख टिकट बिके हैं, जिसका कलेक्शन 7 करोड़ हुआ है।

10:43 (IST) 2 Sep 2023
‘जेलर’ के लिए प्रोड्यूसर से गिफ्ट में मिली लग्जरी कार

रजनीकांत की 'जेलर' ने करीब 600 करोड़ का बिजनेस किया है। इसकी सफलता को देखते हुए प्रोड्यूसर ने एक्टर को BMW X7 कार गिफ्ट में दी है। इसकी कीमत करीब 1.24 करोड़ है।

10:42 (IST) 2 Sep 2023
रजनीकांत बने भारत के सबसे महंगे एक्टर!

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर रजनीकांत भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। एक्टर ने फिल्म के लिए करीब 210 करोड़ की मोटी रकम ली है। उन्होंने फिल्म के लिए पहले 100 करोड़ लिए और फिर जानकारी मिली है कि उन्हें प्रॉफिट शेयरिंग का भी चेक मिला है। इसमें 110 करोड़ रुपए मिले हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयन ने ट्विटर के जरिए जानकारी शेयर की है।