Bollywood Entertainment News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर चर्चा में हैं। इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में मूवी की रिलीज से पहले ही एक्टर के अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो अपकमिंग प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। इसके साथ ही वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी और पत्नी शीतल ठाकुर ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि कपल पैरेंट्स बनने वाला है। एक्ट्रेस और विक्रांत की वाइफ अपने पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। वहीं, बिग बॉस 17 के बैक टू बैक कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए गए हैं। इसे 15 अक्टूबर से ऑनएयर किया जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव दिखाया जाएगा। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए…

Live Updates
16:25 (IST) 24 Sep 2023
दिशा परमार और राहुल वैद्य ने दिखाई बेटी की पहली झलक

राहुल वैद्य के मम्मी-पापा और बहन ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह दिशा और राहुल की बेटी के साथ नजर आ रहे हैं।

16:24 (IST) 24 Sep 2023
प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ गणपति बप्पा को दी बिदाई

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गणपति बप्पा को विदा करती नजर आ रही हैं।

16:11 (IST) 24 Sep 2023
जैसमीन भसीन ने दिखाया अपना सिजलिंग अवतार

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट जैसमीन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अपना सिजलिंग अवतार दिखाया है, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने सिजलिंग अवतार से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है।

14:35 (IST) 24 Sep 2023
आकांक्षा पुरी की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें ट्रैडिशनल लुक में देखा जा सकता है। इसमें वो बप्पा की पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दे रही हैं।

12:45 (IST) 24 Sep 2023
मलयालम फिल्म निर्देशक केजी जॉर्ज का निधन

मलयालम सिनेमा के जाने माने निर्देशक केजी जॉर्ज का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को कक्कनाड के एक वृद्धाश्रम में उनका निधन हो गया।

12:38 (IST) 24 Sep 2023
‘गणपत’ के टीजर के रिलीज का हुआ ऐलान

टाइगर श्रॉफ ने अपकमिंग फिल्म 'गणपत' के टीजर रिलीज को लेकर ऐलान किया है कि इसे 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने फिल्म का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही टीजर रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म को 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

11:44 (IST) 24 Sep 2023
तलाक के बाद एक ही घर में गणेश उत्सव मनाते दिखे राजीव सेन और चारू असोपा

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारू असोपा लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक्ट्रेस ने गणेश उत्सव और डॉटर्स डे के मौके पर बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर प्यार लुटाया है। इसमें तलाक लेने के बाद कपल एक साथ एक ही घर में दिखाई दे रहा है। दोनों गणेश उत्सव भी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

11:29 (IST) 24 Sep 2023
बिग बॉस 17 से सामने आया नया धमाकेदार प्रोमो वीडियो

सलमान खान का शो बिग बॉस 17 को 15 अक्टूबर रात 9 बजे प्रीमियर किया जाएगा। इसे जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव देखा जा सकता है। इसी बीच अब एक्टर का नया प्रोमो वीडियो शो से शेयर किया गया है, जिसमें वो धमाका करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैक टू बैक तीन प्रोमो वीडियो शेयर किए गए हैं।

11:27 (IST) 24 Sep 2023
येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं मानुषी छिल्लर

एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का बीती रात ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला है। वो येलो कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

11:25 (IST) 24 Sep 2023
रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर के साथ की बप्पा की विदाई

रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने बप्पा की पूजा-अर्चना कर विदाई की है। इनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर को मां के साथ बप्पा को लेकर जाते हुए देखा जा सकता है।

11:24 (IST) 24 Sep 2023
गणपति बप्पा की विदाई पर भावुक हुईं एकता कपूर

फिल्ममेकर एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बप्पा की विदाई पर भावुक देखा जा सकता है।

11:22 (IST) 24 Sep 2023
पापा बनने वाले विक्रांत मेसी, ऑफिशियली किया ऐलान

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी और पत्नी शीतल ठाकुर ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि कपल पैरेंट्स बनने वाला है। एक्ट्रेस और विक्रांत की वाइफ अपने पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। कपल ने ऑफिशियली इसका ऐलान सोशल मीडिया पर किया है।

11:21 (IST) 24 Sep 2023
पहली बार अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे रणबीर कपूर?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर चर्चा में हैं। इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में मूवी की रिलीज से पहले ही एक्टर के अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो अपकमिंग प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं।