Bollywood Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira khan) पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस को लेकर फैंस का वो इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने बॉयफ्रेंड सलीम से 38 साल की उम्र में निकाह कर लिया है। उनकी वेडिंग की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उन्हें बेहद खूबसूरत देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने तलाक के 8 साल बाद निकाह किया है। इससे पहले उन्होंने अली अस्करी के साथ निकाह किया था। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2015 में तलाक हो गया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है साथ ही इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान किया है। मूवी को 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
अक्षय कुमार ने परिणीति चोपड़ा को शादी का कीमती तोहफा दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ एक फोटो फिल्म के सेट से शेयर की है और बताया है कि इसका रोमांटिक गाना कल यानी कि 3 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसे 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। इसके जरिए एक्टर वीर पहाड़िया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
आकांक्षा पुरी को हाल ही में पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'तुझे ना देखूं तो चैन आता नहीं है...' में देखा गया था। इसमें उनकी और पवन सिंह केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सिजलिंग अवतार दिखाया है। उन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया है।
90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस भाग्यलक्ष्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने नई नवेली दुल्हन के लुक में फोटोज शेयर की है, जिसमें उनको बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है।
शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को साथ में गर्ल गैंग के साथ देखा गया। इस दौरान दोनों ही हसीनाओं का ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला। इसमें उनकी खूबसूरती से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। देखिए...
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह बीते दिन 24 साल की हो गईं। उन्होंने अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया है। इसकी तस्वीरों को भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह बीते दिन 24 साल की हो गईं। उन्होंने अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया है। इसकी तस्वीरों को भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
कंगना रनौत की 'तेजस' (Tejas) का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसे 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर जारी किया गया है। इसका ट्रेलर 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा और फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पढ़िए पूरी खबर...
सनी देओल ने 'गदर-2' से बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया। वो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में एक्टर ने अपनी अनसीन फोटोज शेयर की है, जिसे शेयर करने के साथ ही लिखा, 'डकैत, यतीम, अर्जुन।'
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने प्री-वेडिंग की अनसीन तस्वीरें शेयर की है। चड्ढा और चोपड़ा फैमिली के बीच शादी से पहले कई गेम्स हुए थे। इसमें क्रिकेट जैसे खेल शामिल हैं।
कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है साथ ही इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान किया है। मूवी को 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira khan) पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस को लेकर फैंस का वो इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने बॉयफ्रेंड सलीम से 38 साल की उम्र में निकाह कर लिया है। उनकी वेडिंग की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उन्हें बेहद खूबसूरत देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने तलाक के 8 साल बाद निकाह किया है। इससे पहले उन्होंने अली अस्करी के साथ निकाह किया था।