Bollywood Entertainment News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। गणेश उत्सव का पर्व आ गया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के बीच इस उत्सव की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में बीते दिन ही मुकेश अंबानी के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया है और इसी बीच उनके दर्शन के लिए बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने शिरकत की। इसमें ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी से लेकर आदित्य रॉय कपूर, नील नीतिन मुकेश, रेखा, मनीष मल्होत्रा, आलिया भट्ट, रवीना टंडन, एटली कुमार, बेटी राशा के साथ रवीना टंडन, विक्की कौशल और अथिया शेट्टी-केएल राहुल समेत कई सेलेब्स ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, साउथ के फेमस एक्टर और बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अल्लू अर्जुन को लेकर खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही उनका भी स्टैच्यू बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मैडम तुसाद म्यूजियम में ‘पुष्पा’ स्टार का स्टैच्यू लगाया जाएगा। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
20:03 (IST) 20 Sep 2023
अनिल कपूर की फोटो और आवाज इस्तेमाल करने पर लगी रोक

अदालत ने अनिल कपूर के नाम, तस्वीर, आवाज का व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है।

20:02 (IST) 20 Sep 2023
दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर गूंजी किलकारी

दिशा परमार ने आज बुधवार 20 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। राहुल वैद्या और दिशा परमार ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

16:26 (IST) 20 Sep 2023
खेसारी लाल के सपोर्ट में आए भोजपुरी के फेमस एक्टर

खेसारी लाल यादव का कॉन्ट्रेक्ट विवाद काफी चर्चा में हैं। कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ फैसला सुनाया है, जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर अपना दर्द बयां किया था और उनकी टीम पर लगे आरोपों पर सफाई भी दी थी। पढ़िए पूरी खबर...

15:44 (IST) 20 Sep 2023
दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अनिल कपूर

अनिल कपूर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने भी बिग बी की राह पर चलते हुए कानूनी अपील की थी कि उनकी तस्वीर और आवाज का इस्तेमाल बिना उनकी परमिशन के उपयोग ना किया जाए। पढ़िए पूरी खबर...

15:06 (IST) 20 Sep 2023
40 साल की उम्र में दुल्हनिया बनेंगी तृषा कृष्णन!

'पोन्नियिन सेल्वन' फेम एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन (Trisha Krishnan) को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो 40 साल की उम्र में दुल्हनिया बनने वाली हैं। पढ़िए पूरी खबर...

14:05 (IST) 20 Sep 2023
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की क्यूट तस्वीरें शेयर की है। वो गणपति बप्पा के साथ खेलती और पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रही हैं।

13:10 (IST) 20 Sep 2023
‘जवान’ के आगे नहीं टिक पाई सनी देओल की ‘गदर 2’, मंगलवार को किया केवल 45 लाख का कलेक्शन

Gadar Total Collection: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ भले ही शाहरुख खान की ‘पठान’ को टक्कर दे चुकी हो, लेकिन फिल्म ‘जवान’ के आगे इसने घुटने टेक दिए है। Gadar 2 अक्षय कुमार की OMG 2 के साथ 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ‘ओएमजी 2’ को तो पछाड़ दिया, लेकिन किंग खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज होते ही इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। 40वें दिन फिल्म ने 45 लाख का कलेक्शन किया है। जिसके बाद ‘गदर 2’ का कुल कलेक्शन 520.35 करोड़ हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:09 (IST) 20 Sep 2023
करण जौहर ने आलिया भट्ट को बताया अपना पहला बच्चा

बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर करण जौहर ने कई स्टार किड्स को अपनी फिल्मों में लॉन्च किया है। इसके लिए उनपर नेपोटिज्म के आरोप भी लग चुके हैं। करण ने ही आलिया भट्ट को लॉन्च किया था। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ आलिया की डेब्यू फिल्म थी और इसका डायरेक्शन करण ने ही किया था। कई मौकों पर करण जौहर के लिए कहा गया है कि वह आलिया को लेकर बायस्ड हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:08 (IST) 20 Sep 2023
मनीषा कोइराला के साथ रिलेशन में रहते हुए दूसरी एक्ट्रेस के इश्क फरमा रहे थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। 90 के दशक में मनीषा कोइराला संग उनकी लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में छाई हुई थी। दोनों की लव स्टोरी के किस्से आज भी लोगों की जुबान पर आ जाते हैं। पाटेकर और मनीषा कोइराला ने 1996 में आई फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ में एक साथ काम किया था। तभी इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:47 (IST) 20 Sep 2023
ऐश्वर्या राय की बेटी हुईं ट्रोल

ऐश्वर्या रॉय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने बेटी आराध्या के साथ अंबानी के घर पहुंचीं। दोनों गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी बीच वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। देखिए वायरल वीडियो...

11:36 (IST) 20 Sep 2023
हिना खान ने अंधेरीचा राजा का लिया आशीर्वाद

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अंधेरीचा राजा का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें डीपनेक और साड़ी में बेहद ही ग्लैमरस देखा जा सकता है।

11:34 (IST) 20 Sep 2023
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर आए बप्पा

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आई है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि कपल ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया है। पॉपुलर कपल को ट्रैडिशनल अवतार में देखा जा सकता है। इसमें उनकी बॉन्डिंग बेहद ही प्यारी लग रही है।

11:13 (IST) 20 Sep 2023
ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही शाहरुख की 'जवान'

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी बवाल मचाने आने वाली है। कहा जा रहा है कि ओटीटी पर इसके डिलीटेड सीन भ देख सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर...

10:16 (IST) 20 Sep 2023
मोनालिसा के घर आए बप्पा

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा के साथ तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने भी बप्पा का भव्य तरीके से वेलकम किया है।

08:20 (IST) 20 Sep 2023
साड़ी में बेहद खूबसूत दिखीं रश्मिका मंदाना

साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने भी अंबानी के घर शिरकत की। इस दौरान वो साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखीं। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद ही प्यारी दिखीं।

08:19 (IST) 20 Sep 2023
रेड साड़ी में आलिया भट्ट ने ढाया कहर

आलिया भट्ट अंबानी के घर अयान मुखर्जी के साथ पहुंचीं। उन्होंने इस दौरान रेड साड़ी में शिरकत कर कहर बरपाया। पार्टी में एक्ट्रेस का लुक तो देखते ही बन रहा था।

08:18 (IST) 20 Sep 2023
बेटी आराध्या संग पहुंची ऐश्वर्या राय

अंबानी के घर जाने की लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। वो बेटी आराध्या के साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान उनका ग्लैमरस और ट्रैडिशनल लुक देखने के लिए मिला है।

08:16 (IST) 20 Sep 2023
भाई सन्नी और साली के साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे विक्की कौशल

अंबानी के घर बप्पा के दर्शन के लिए विक्की कौशल भाई सन्नी कौशल और साली ईशा बेला के साथ पहुंचे। उन्होंने एक ही फ्रेम में पोज भी दिया है।

08:15 (IST) 20 Sep 2023
पति और भाई के साथ अंबानी के घर पहुंची अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी पति केएल राहुल और भाई अहान शेट्टी के साथ अंबानी के घर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान वो साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं।

08:14 (IST) 20 Sep 2023
नयनतारा ने विग्नेश शिवन संग की शिरकत

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा पति विग्नेश शिवन के साथ अंबानी के घर गणेश बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान उनका सादगी भरा स्टाइल और लुक काफी अट्रैक्टिव लगा। देखिए...

08:12 (IST) 20 Sep 2023
अंबानी के घर पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ट्रेडिशनल अवतार में अंबानी के घर ग्लैमर का तड़का लगाया है। कपल अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर पहुंचे थे।

08:10 (IST) 20 Sep 2023
गणेश चतुर्थी पर अंबानी के घर लगा बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा

गणेश उत्सव का पर्व आ गया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के बीच इस उत्सव की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में बीते दिन ही मुकेश अंबानी के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया है और इसी बीच उनके दर्शन के लिए बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने शिरकत की। इसमें हेमा मालिनी समेत रेख तक कई बड़ा हस्तियों के नाम शामिल हैं।

08:10 (IST) 20 Sep 2023
मैडम तुसाद म्यूजिक में लगेगा अल्लू अर्जुन का स्टैच्यू!

साउथ के फेमस एक्टर और बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अल्लू अर्जुन को लेकर खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही उनका भी स्टैच्यू बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मैडम तुसाद म्यूजियम में ‘पुष्पा’ स्टार का स्टैच्यू लगाया जाएगा।