Bollywood Entertainment News Highlights: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘छावा’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। इसे अगले साल 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉलीवुड में रश्मिका की ये पांचवी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म ‘गुड बाय’ थी। इसके बाद ‘मिशन मजनू’ आई फिर ‘योद्धा’ और ‘एनिमल’, अब वो ‘छावा’ में अगले साल दिखाई देंगी। वहीं, रणवीर सिंह ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटोज शेयर की है और इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की है। एक्टर ने क्रिकेटर को अपना बड़ा भाई और बेस्ट बल्लेबाज बताया है। इसके साथ हीअब सनी देओल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया और कमाल का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से 6 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
17:40 (IST) 5 Oct 2023
वीडियो बनाने पर पैपराजी पर भड़कीं सबा आजाद

ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहने वाली सबा आजाद को जिम आउटफिट में देखा गया। इस दौरान वो वीडियो बनाने को लेकर पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं। वो पैपराजी से पूछ रहे हैं, 'क्या चाहिए...? यार क्या करोगे मेरी फोटो का?'

17:35 (IST) 5 Oct 2023
'तू झूठी मैं मक्कार' के को-राइटर को डेट कर रहीं श्रद्धा कपूर?

श्रद्धा कपूर एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस 'तू झूठी मैं मक्कार' के को-राइटर राहुल मूडी को डेट कर रही हैं हालांकि, इस पर एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

15:45 (IST) 5 Oct 2023
अप्रैल 2024 में शुरू होगी जूनियर एनटीआर की 'NTR31' की शूटिंग

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म 'NTR31' को लेकर तरण आदर्श ने ट्वीट किया है कि उनकी फिल्म अगले साल यानी कि 2024 से फ्लोर पर जाएगी। इसकी शूटिंग अप्रैल 2024 से शुरू की जाएगी।

15:31 (IST) 5 Oct 2023
इंटरनेट पर छाया वाणी कपूर का सिजलिंग अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर कहर ही बरपा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपना बिकिनी वाला लुक शेयर किया है, जो बेहद ही बोल्ड है।

15:21 (IST) 5 Oct 2023
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना फिल्म 'छावा' के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। इसे अगले साल 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

13:56 (IST) 5 Oct 2023
वरुण शर्मा ने एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को बताया 'भाभी', पड़ा थप्पड़!

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन वरुण शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश से मुलाकात करते हैं और इस दौरान वो उन्हें 'भाभी जी' कहते हैं। इसके बाद तेजस्वी उन्हें मजाकिया अंदाज में जोरदार थप्पड़ भी जड़ते हुए दिखाई देती हैं।

13:52 (IST) 5 Oct 2023
सनी देओल के बेटे राजीव की 'दोनों' हुई रिलीज

सनी देओल के बेटे राजीव देओल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'दोनों' को रिलीज कर दिया गया है। सिनेमाघरों में इस फिल्म पर एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री का ऑफर दिया जा रहा है। सनी देओल ने पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।

13:22 (IST) 5 Oct 2023
रणवीर सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटोज शेयर की है और इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की है। एक्टर ने क्रिकेटर को अपना बड़ा भाई और बेस्ट बल्लेबाज बताया है। देखिए...

13:19 (IST) 5 Oct 2023
खत्म हुई सलमान-अरिजीत की 9 साल पुरानी दुश्मनी?

सलमान खान फिल्म 'टाइगर-3' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि सिंगर अरिजीत सिंह के साथ एक्टर के झगड़े खत्म हो गए हैं। एक वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...

12:39 (IST) 5 Oct 2023
कार्तिक आर्यन ने रिजेक्ट की 'बॉर्डर-2'

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर-2' की कास्टिंग की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें मल्टीस्टार होने वाले हैं। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें इसमें अपना किरदार पसंद नहीं आया है और दूसरी वजह है कि वो मल्टीस्टारर फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

12:06 (IST) 5 Oct 2023
कौन हैं नंदिता महतानी?

विद्युत जामवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वो नंदिता महतानी के साथ लंदन में सात फेरे लेने वाले हैं। दो साल पहल कपल ने 2021 में सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। नंदिता महतानी के बारे में पढ़िए पूरी खबर...

11:24 (IST) 5 Oct 2023
'कॉफी विद करण-8' में आएंगे रोहित शेट्टी और अजय देवगन

रोहित शेट्टी और अजय देवगन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सिंघम-3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म की टीम अगले शेड्यूल के लिए हैदराबाद रवाना होने वाली है। ऐसे में अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 'सिंघम' स्टार रोहित और अजय 'कॉफी विद करण-8' में भी नजर आने वाले हैं हालांकि, अभी ये ऑफिशियल नहीं हुआ है।

11:18 (IST) 5 Oct 2023
विद्युत जामवाल के घर जल्द बजेगी शहनाई?

बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही लंदन में सात फेरे लेंगे। पढ़िए पूरी खबर...

10:34 (IST) 5 Oct 2023
ब्लैक आउटफिट में पूजा हेगड़े ने ढाया कहर

पूजा हेगड़े फिल्मों के अलावा अपने लेटेस्ट लुक की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वो ब्लैक कलर के आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। इसमें उन्हें ब्लैक ड्रेस में कहर बरपाते हुए देखा जा सकता है। देखिए...

10:30 (IST) 5 Oct 2023
ऐश्वर्या राय का दिखा खूबसूरत अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का एक वीडियो लेटेस्ट इवेंट से सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आई हैं। उनका ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है। देखिए...

10:28 (IST) 5 Oct 2023
कपल गोल्स देते दिखे रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा

रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा को हाल ही में साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कपल गोल्स देते हुए दिखे। एक्टर वाइफ का हाथ थामे नजर आए। देखिए वीडियो...

10:27 (IST) 5 Oct 2023
थाई स्लिट गाउन में सई मांजरेकर ने बिखेरे हुस्न का जलवा

'दबंग-3' एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने बीते दिन एक इवेंट शिरकत की। इस दौरान उन्होंने थाई हाई स्लिट गाउन में हुस्न का जलवा बिखेरा है। उन्होंने जबरदस्त ग्लैमर का तड़का लगाया है।

10:26 (IST) 5 Oct 2023
6 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी सनी देओल की ‘गदर-2’

सनी देओल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया और कमाल का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से 6 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

10:25 (IST) 5 Oct 2023
एआर रहमान ने सर्जन एसोसिएशन को भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस

बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पिछले दिनों चेन्नई में उनके होने वाले कार्यक्रम से उन्हें लेकर एक मामला सामने आया था, जो अब तक नहीं थमा है। इसी बीच उनसे एक नया विवाद जुड़ गया है। इसमें एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया ने संगीत उस्ताद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन पर पैसे एंठने का आरोप लगाया था। इसके बाद ए आर रहमान की ओर से सर्जन एसोसिएशन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बिना शर्त के माफी मांगने की बात भी कही है।