Bollywood News Highlights: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा थी हालांकि, इस दौरान ना तो विराट कोहली और ना ही एक्ट्रेस की ओर से इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था लेकिन, अब अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की बात कंफर्म हो गई है। उनका हसबैंड विराट कोहली के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बेबी बंप में देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, प्रभास इन दिनों फिल्म ‘सालार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसी बीच गरुणा राम ने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर कर जानकारी दी गई है कि मूवी का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ट्रेडिशनल लुक में धर्मा प्रोडक्शन हाउस की धनतेरस पार्टी में पहुंचीं। जिनमें वह दोनों ही बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' को सेंसर बोर्ड की ओर से UA सर्टिफिकेट मिल गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इसमें उनका कातिलाना अदाएं दिखाई हैं। फैंस इसे देखकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर ट्रेडिशनल कपड़ों में धर्मा प्रोडक्शन के दफ्तर पहुंची हैं।
सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ फोटो शेयर की है। इसमें दोनों स्टार्स का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है। इसे शेयर कर उन्होंने दिवाली विश किया है। इनकी जोड़ी जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली है।
के पॉप स्टार Nahee की 24 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनकी मौत 8 नवंबर को हुई थी और परिवार की ओर से इस बात की जानकारी देरी से दी गई।
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्होंने डीपनेक में कहर बरपाया। उनकी अदाएं देख फैन ने तो फोन नंबर भी मांग लिया।
कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स के शो 'आई एम नॉट डन' में खुद से जुड़ा इंटरेस्टिंग किस्सा सुनाया था, जो कि अब खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने पहली बार मुंबई आने का किस्सा सुनाया था। पढ़िए पूरी खबर...
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने दिल्ली में 6 सिख रेजीमेंट के साथ वीडियो और फोटोज शेयर किया है, जिसमें उन्हें ट्रेनिंग करते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने 'उरी' के दौरान के पुरानी ट्रेनिंग को याद किया।
बॉलीवुड एक्टर शरत सक्सेना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में काम ना मिलने की पीछे की वजह के बारे में बताया और कहा कि आमिर खान की फिल्म के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा मुश्किल में फंस गई हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरेंट जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश जिले की एक अदालत ने 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जया प्रदा को 17 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में 10 मिनट और 20 मिनट के सीक्वेंस का राज खुल गया है। बताया जा रहा है कि ये बेहद ही खास होने वाला है। चलिए बताते हैं इसमें 'भाईजान' क्या कारनामा करने वाले हैं। पढ़िए पूरी खबर...
श्रिया सरन ने पति और बेटी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें प्री-दिवाली सेलिब्रेशन करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस का ट्रैडिशनल लुक देखने के लिए मिला है।
शाहरुख खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो बेटी की फिल्म 'द आर्चीज' में कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो येलो कलर की दिवाली पार्टी में नजर आ रहे हैं। वो सारा अली खान की दिवाली पार्टी में पहुंचे हैं।
रवीना टंडन को देर रात एयरपोर्ट पर बेटी राशा थडानी के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आईं। वहीं, रवीना के हाथ में प्लांट भी दिखा।
दीपिका पादुकोण को मां के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों को ही कैजुअल लुक में देखा गया। इनके बीच कमाल का बॉन्ड भी देख सकते हैं।
प्रभास इन दिनों फिल्म ‘सालार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसी बीच गरुणा राम ने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर कर जानकारी दी गई है कि मूवी का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा थी हालांकि, इस दौरान ना तो विराट कोहली और ना ही एक्ट्रेस की ओर से इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था लेकिन, अब अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की बात कंफर्म हो गई है। उनका हसबैंड विराट कोहली के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बेबी बंप में देखा जा सकता है।