प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। दुनिया भर में पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं प्रियंका ने अब एक और इतिहास रच दिया है। प्रियंका की लोकप्रियता को देखते हुए दुनिया के चार बड़े शहरों में एक्ट्रेस का पुतला लगाया गया है। प्रियंका का मोम का पुतला न्यूयॉर्क सिटी, लंदन, सिडनी में लगाया गया है। वहीं एशिया में भी एक्ट्रेस का पुतला लगाया गया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से अपने वैक्स पुतले की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही प्रियंका ने इन फोटोज को कैप्शन भी दिया है। प्रियंका लिखती हैं- ‘मैं…जब पहली बार मैंने अपने वैक्स फिगर को न्यूयॉर्क के Madame Tussauds में देखा। 4 फिगर्स। यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में भी। शुक्रिया Madame Tussauds की टीम।’
बता दें, प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन शो ‘क्वॉन्टिको’ में नजर आ चुकी हैं। इस शो ने प्रियंका की जिंदगी बदल थी। इसी शो के बाद से प्रियंका एक अलग लेवल की एक्ट्रेस बन गईं और फैन्स के बीच पहचानी जाने लगीं। इस शो में प्रियंका ने Alex Parrish का किरदार निभाया था। ऐसे में प्रियंका पहली ऐसी एशियन अदाकारा बन गई थीं जो कि अमेरिकन शो में एक्ट कर रही थीं। एक्ट्रेस आखिरी बार ‘A Kid Like Jake’ में नजर आई थीं। अब प्रियंका ‘Isn’t It Romantic’ में दिखाई देंगी। इस बाबत एक्ट्रेस अपने इस शो के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। प्रियंका बॉलीवुड की फिल्म The Sky Is Pink में भी नजर आने वाली हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने जिम्मी फेलॉन के शो में अपीयरेंस दी। इस शो में प्रियंका ने अपनी रियल लाइफ के बारे में भी काफी बातचीत की। वहीं प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी और पति निक जोनस को लेकर भी काफी कुछ कहा। प्रियंका ने अपनी जिंजगी के उस खास पल के बारे में बताया कि जब वह निक से शादी करने जा रही थीं तो उन्हें कैसा फील हो रहा था। प्रियंका ने इस दौरान बताया कि निक से शादी करते वक्त उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। यह सब उनके साथ तब हुआ जब प्रियंका निक से क्रिश्चिन रीति-रिवाज से शादी करने जा रही थीं।