होली के दिन बॉलीवुड हस्तियों ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच जमकर मस्ती की। इस साल, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जैसे कई नए जोड़ों की पहली होली थी और उन्होंने खूब धूमधाम से इसे मनाया। इनके अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा किया, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने होली पर जमकर मस्ती की।

अक्षय कुमार ने टाइगर और दिशा पाटनी के साथ की होली की मस्ती

अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के स्टार कास्ट टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के साथ होली मस्ती करते दिखे। टाइगर और वह मिलकर दिशा पर येलो कलर डालते हुए दिख रहे हैं। टाइगर और अक्षय ने होली पर एक दूसरे के साथ ढेर सारी मस्ती की है।

अमिताभ बच्चन और बच्चों की होली

अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी, नातिन, पत्नी और बेटे अभिषेक के साथ होली खेली। नव्या नवेली नंदा ने होली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें जया बच्चन, श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन और अमिताभ दिख रहे हैं। सभी होली पर मस्ती कर रहे हैं।

ऐश्वर्या ने बेटी और दोस्तों के साथ मनाई होली

ऐश्वर्या राय बच्चन की होली की तस्वीरें लोगों के मन में सवाल पैदा कर रही हैं। वह नव्या नवेली की तस्वीरों में नजर नहीं आईं। उन्होंने होली अपनी बेटी, पति अभिषेक और दोस्तों के बीच मनाई।

सिद्धार्थ-कियारा की होली

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी संग अपनी होली की तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “होली का ये त्योहार सबको मुबारक।” दोनों के चेहरे पर लाल और पीला रंग लगा है और साथ में कपल बेहद क्यूट लग रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया में मनाई होली

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत में हैं। इस बार उन्होंने होली ठीक उसी तरह मनाई जैसे शादी के बाद पहली होली मनाई थी। मन्नारा चोपड़ा, मिताली चोपड़ा भी इस दौरान नजर आए।

करीना ने होली पर चुना ये ऑप्शन

करीना कपूर और सैफ अली खान ने रंगों और मस्ती से दूर सुकून वाली होली मनाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें वह अपने बेटों और पति सैफ अली खान के साथ एक खूबसूरत सी लोकेशन पर नजर आ रही हैं।

जावेद अख्तर-शबाना आजमी की होली

जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी होली के रंग में पूरी तरह डूबे नजर आए। दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह पूरी तरह रंगीन दिख रहे हैं। दोनों ने सफेद आउटफिट पहने हैं जो कलरफुल दिख रहे हैं।

रवीना टंडन की होली

रवीना टंडन होली पर अपनी बेटी राशा के साथ नजर आईं। दोनों मां बेटी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। पैपराजी ने रवीना का होली वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह व्हाइट कलर की धोती स्टाइल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

कुणाल खेमू ने परिवार संग खेली होली

कुणाल खेमू का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पत्नी सोहा अली खान और बेटी के साथ होली खेलते दिख रहे हैं। खेमू ने इस दौरान ब्लैक शॉर्ट्स और टीशर्ट पहनी है, जबकि सोहा सफेद कपड़ों में दिख रही हैं।