बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में फैन्स के साथ मजेदार QnA सेशन किया। इस सेशन के दौरान फैंस बॉलीवुड की दबंग गर्ल से रामायण (Ramayan) से रिलेटेड सवाल पूछने लगे। इस बार फैंस के सवालों को इग्नोर करने की जगह सोनाक्षी ने बेबाकी से सवालों का सामना किया और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

एक फैन ने सोनाक्षी सिन्हा से रामायण से रिलेटेड सवाल पूछा कि ‘रामायण में संजीवनी बूटी कौन लाया था’? सोनाक्षी सिन्हा ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि ‘आप लोगों में से अधिकतर के पास रामायण से जुड़ा हुआ ही सवाल है। मैं आपसे निवदेन करती हूं कि प्लीज रामायण को दूरदर्शन पर देखना शुरू करें आपको उत्तर मिल जाएगा। जय बजरंग बली।’ सोनाक्षी सिन्हा ने इस जवाब के साथ ही संजीवनी बूटी का पहाड़ उठाए हुए बजरंग बली की तस्वीर को भी शेयर किया।

Sonakshi Sinha, Ramayan, Sonakshi Sinha Troll, Sonakshi Sinha On Ramayan, KBC, Sonakshi Sinha in KBC, Sonakshi Sinha instagram, Sonakshi Sinha twitter, Sonakshi Sinha tweet, सोनाक्षी सिन्हा, रामायण, entertainment, bollywood news
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

बता दें कि केबेसी के दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल किया था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इसके ऑप्शन थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता,राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब देने के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा था। सोनाक्षी सिन्हा को इस सरल सवाल का जवाब न दे पाता देख शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी काफी ज्यादा शॉक हुए थे और सोनाक्षी से कहा था कि आपके पिता का नाम शत्रुघन है और आपके दोनों भाइयों का नाम लव कुश आपके घर में ही रामायण होने के बावजूद आपको इस सवाल का जवाब नहीं पता था।

वहीं महाभारत में ‘भीष्म पितामह’ का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर रामायण ज्ञान को लेकर तंज कसा था और उन्हें रामायण देखने की सलाह दी थी। वहीं महाभारत के ‘दुर्योधन’ यानी पुनीत इस्सर ने एक्टर मुकेश खन्ना को करारा जवाब देते हुए सोनाक्षी सिन्हा का बचाव करते हुए कहा था कि मुकेश खन्ना को नर्म होने की जरूरत है। फल लगते हैं तो पेड़ को झुक जाना चाहिए।