सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनाक्षी सिन्हा को स्टार किड होने की वजह
से लगातार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा था। सोनाक्षी ने ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट करने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘आग लगे बस्ती में… मैं अपनी मस्ती में! बाय ट्विटर।’

सोनाक्षी ने जो पोस्ट शेयर किया उसके कैप्शन में लिखा, ‘अपनी मानसिक शांति को बचाए रखने की दिशा में पहला कदम खुद को नकारात्मकता से बचाना है। इन दिनों नकारात्मकता ट्विटर से ज्यादा कहीं नहीं है। इसी कारण ट्विटर से दूर रहना जरूरी है। चलो, मैं जा रही हूं। मैं अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं। अलविदा दोस्तों।’ इसके साथ ही दबंग गर्ल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट को भी डिसेबल कर दिया है। अब कोई भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट नही कर सकता है।

ट्रोल से परेशान थीं सोनाक्षी सिन्हा: सोनाक्षी सिन्हा को लगातार ट्रोल का सामना करना पड़ रहा था। ट्रोलर्स का कहना था कि सोनाक्षी जैसे स्टार किड्स की वजह से इंडस्ट्री में होनहार लोगों को मौका नही मिल पाता है। हालांकि, सोनाक्षी ने भी लगातार हो रही आलोचना पर जवाब देते हुए कहा था कि, ‘कुछ लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत का उपयोग अपनी पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। सूअरों के साथ रेसलिंग में समस्या यह है कि आप गंदे हो जाते हैं और सुअर को मजा आता है।’

 

View this post on Instagram

 

Aag lage basti mein… mein apni masti mein! Bye Twitter

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस केस में अब तक कुल 13 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं ऑनलाइन पिटीशन सोशल मीडिया पर खूब चल रही है, जिसे पूरे देशभर में लोग सपोर्ट कर रहे हैं और इस पिटीशन को साइन कर रहे हैं।