बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात एक बार फिर अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों सोफिया हयात ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें वह बिना कपड़ों के ओम् चिह्न के साथ पोज देती दिख रही थीं। इस तस्वीर को देख कर कई लोग भड़क उठे थे। साथ ही सोफिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगा था।

ऐसे में एक शख्स ने सोफिया की पुलिस में कंप्लेंट की धमकी भी दी थी। अब इस पर सोफिया हयात ने लोगों को जवाब दिया है। सोफिया हयात के मुताबित वह एक देवी हैं। महिला ईसा मसीह के अवतार में लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं इसलिए वह दुखी हैं। सोफिया ने एक वीडियो बनाया है जिसमें वह इस तरह की बातें कर रही हैं। उन्होंने कहा ‘मैं यीशू का अवतार, मेरे पास ढेर सारी शक्तियां भी हैं ‘

अपने वीडियो में सोफिया कहती हैं-‘ओम कोई धार्मिक प्रतीक नहीं है वह सबका है। मेरे पास ऊपर वाले की दी हुई शक्तियां हैं। एक शख्स है मीडिया में जो मुझे जानता है औऱ मेरी शक्तियों को भी पहचानता है। उसे मैंने कहा था कि मेरे बारे में किसी को कुछ न बताए लेकिन उसने बता दिया। जब भगवान बुद्ध अपने पैरों में स्वास्तिक रखते हैं को वह ठीक है लेकिन ये जब मैं करती हूं तो वह गलत हो जाता है। मैं एक देवी हूं।’

https://www.instagram.com/p/B_MyzC6BNRA/

सोफिया की ओम संग तस्वीर देख लोग भड़क गए। इस हरकत को देखते हुए एक यूजर ने पुलिस में शिकायत की भी दी। यूजर ने कहा कि उन्होंने सोफिया हयात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। यूजर ने कहा कि हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए सोफिया हयात ने ये काम किया है।

 

https://www.instagram.com/p/B_PwB2FBF_a/

यूजर ने लिखा- मैंने ऑनलाइन कंप्लेंट कर दी है। योफिया हयात ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने के लिए वह ये सब कर रही है। आशा है गवर्नमेंट जल्द ही ऐसे लोगों केखिलाफ सख्त कदम उठाएगी।’

https://www.instagram.com/p/B_P457eBBbe/