Richa Chadda: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है भारत महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है यहां सरकार तथा समाज दोनों स्तर पर सुधार की आवश्यकता है। ऋचा अपनी आने वाली फिल्म ‘section 375’ में एक बलात्कार पीड़िता की वकील की भूमिका में नजर आएंगी। ऋचा ने कहा यह छिपाने में कोई देशभक्ति नहीं है कि भारत में महिलाएं असुरक्षित हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में भारत काफी आगे है। यहां तक की गर्भ में भी।
क्या बोलीं ऋचा: उन्होंने आगे कि कहा कन्या भ्रूण हत्या के कई मामले हैं, जननांग विकृति काफी अधिक है, दहेज के मामले, एसिड हमले काफी अधिक है। ये सभी महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसक अपराध हैं। क्या इस आधार पर आप इसे सुरक्षित स्थान कह सकते हैं? जो लोग भारत को महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित बता रहे हैं, वह पुरुष हैं। अदाकारा का मानना है कि कानून को लागू करने और महिलाओं को पुलिस में शिकायत करने के लिए प्रेरित करने से यौन उत्पीड़न और हिंसा के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।
Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: मुंबई में फिर भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कहा- मुंबईकर सावधान रहें
National Hindi News 08 September 2019 LIVE Updates: दिनभर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्या है ‘section 375’: भारत में किसी भी महिला से बलात्कार किया जाना, चाहे वह किसी भी उम्र या जाति की हो, भारतीय कानून के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस संगीन अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी को भारतीय दंड संहिता में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान दिया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 375 (section 375) के अपराध के लिये भारतीय दंड संहिता में धारा 376 के तहत सजा का प्रावधान भी दिया गया है।