बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस अब पति-पत्नी हैं। दोनों ने यहां उमेद भवन पैलेस में कैथोलिक रीति से विवाह कर लिया है। पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर ने शनिवार (1 दिसबंर, 2018) को ईसाई रीति रिवाज से दोनों का विवाह कराया। समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को प्रसिद्ध ज्वैलर चोपार्ड द्वारा बनाए गए विवाह बैंड पहनाए। रविवार को दोनों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हो जाएगा।
बता दें कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी कला का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा और मशूहर गायक निक जोनस के पास दुनिया की मशूहर गाड़ियों से लेकर करोड़ों की कीमत वाली गाड़ियां भी हैं। कारों के प्रति निक की दीवानगी का अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कुछ साल पहले 1960 पोर्ड थंडरबर्ड खरीदी थी। यह दुनिया की सबसे बेहतरीन कारों में से एक है। इसमें 6766 सीसी का इंजन लगा है, जो 300 एचपी की पॉवर और 517 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इस कार की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जाती है।
निक जोनस के पास करमा फिस्कर भी है। इसमें 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इकोटेक पेट्रोल इंजन लगा है। इंजन 120 KW की पॉवर 479 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इस कार की कीमत 76 लाख रुपए बताई जाती है। गायक निक के पास इसके अलावा पांचवीं जनरेशन की वाइटर शेरवोले कैमरो भी है। कहा जाता है कि निक अक्सर इसी गाड़ी में सफर करते हैं। गाड़ी में 5.9 लीटर का V8 इंजन लगा है जो 425 HP की पॉवर और 570 न्यूटर मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इस गाड़ी की कीमत 30 लाख रुपए के करीब है। निक E30 BMW 5 सीरीज के मालिक भी है। इस कार की कीमत 60 लाख रुपए के करीब है।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास भी कारों का शानदार कलेक्शन है। प्रियंका के पास करीब ढाई करोड़ रुपए की कीमत की रोल्स रॉयस है। यहां बता दें कि प्रियंका बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जिनके पास यह शानदार कार है। 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में कार सिर्फ 4.7 सेकंड का समय लगाती है। प्रियंका के पास मर्सेडीज बेंज एस क्लास भी है। इस कार की कीमत 1.21 करोड़ रुपए हैं।