Janhvi Kapoor: फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जान्हवी कपूर इस वीडियो में काफी छोटी नजर आ रही हैं। श्रीदेवी कपूर एक्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो में दिवंगत श्रीदेवी हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं वहीं मेहंदी लगवा चुकी जान्हवी कपूर मस्ती करती हुई दिख रही हैं। गोल्डन रंग के लहंगे में जान्हवी काफी क्यूट लग रही हैं। यह वीडियो साल 2003 की है। उस समय जान्हवी की उम्र काफी छोटी थी। लोग जान्हवी की बचपन की इस क्यूट तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस अकाउंट पर इस वीडियो के आलावा और कई फोटो और वीडियोज हैं जो श्रीदेवी और जान्हवी संग पापा बोनी कपूर नजर आ रहे हैं। इसी अकाउंट के एक और तस्वीर में पिता बोनी कपूर और मां श्रीदेवी के गोद में जान्हवी नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह बिल्कुल किसी डॉल के माफिक लग रही हैं।

बता दें जान्हवी कपूर दो बहन और एक भाई में से एक हैं। उनकी एक छोटी बहन खुशी कपूर है जबकि अर्जुन कपूर उनके बड़े भाई हैं। जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर के छोटे भाई इशान खट्टर थे। यह फिल्म मराठी की सुपरहिट सैराट पर आधारित थी। फिल्म को लोग काफी पसंद किए थे। वहीं जान्हवी कपूर की एक्टिंग भी सुर्खियां बटोरी थी।  जान्हवी कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूही अफ्जा’ में नजर आने वाली हैं। जान्हवी इस फिल्म में दोहरी भूमिका करती नजर आएंंगी। फिलहाल जान्हवी कपूर इन दिनों मनाली में अपनी बहन और दोस्तों के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। मालूम हो कि पिछले साल ही श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था।