Disha Patani: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों को लेकर तो कभी फिल्मों को लेकर। इन सबके आलावा वह अपनी डेट को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इस समय उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह शिवसेना के युवा शाखा प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि जुहू के एक रेस्त्रां में वह आदित्य के साथ डिनर पर गईं थीं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होते ही यूजर्स दिशा को काफी ट्रोल करने लग गए। टाइगर को साथ ना देखकर एक यूजर ने लिखा- ‘टाइगर जिंदा है।’ वहीं एक ने लिखा- ‘टाइगर कहां हैं’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘एक था टाइगर।’ इसके साथ ही कई यूजर्स टाइगर को सांत्वना भी दे रहे हैं। यूजर ने लिखा-‘अब टाइगर का क्या होगा।’ वहीं एक और यूजर कमेंट किया- ‘टाइगर जिंदा है क्या।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘अब फिर एक बार टाइगर के पैर में चोट लगने वाली है।’
बता दें कि इससे पहले भी एक बार आदित्य ठाकरे और दिशा को एक साथ लंच पर स्पॉट किया गया था। दोनों को एक साथ देखकर टाइगर श्रॉफ के फैंस को अच्छा नहीं लग रहा है। लिहाजा कई बार वह एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। दिशा कई बार टाइगर श्रॉफ के साथ भी डिनर पर जा चुकी हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दिशा को फिल्म ‘एम.एस धोनी’ से बाॉलीवुड में पहचान मिली।
इसके साथ ही वह फिल्म ‘बागी 2’ में भी टाइगर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। दोनों को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। हाल ही में ‘भारत’ में भी अपनी खास भूमिका अदा की है जिसको लेकर उनकी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म के स्लो मोशन गाने में सलमान के साथ उनकी केमेस्ट्री को दर्शक ज्यादे पसंद किए थे। जल्द ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मलंग’ में दिखाई देंगी।