बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। यह वीडियो उनके साथ एक फैन की मुलाकात का है। रणबीर का फैन उनसे मिलने के दौरान उनके पैर छूता है। इसके बाद रणबीर उसके साथ अंदर जाते हैं। फैन रणबीर के लिए एक गिफ्ट भी लाया है। रणबीर भीतर सोफे पर बैठकर गिफ्ट को खोल रहे हैं।
इस दौरान वह युवक फैन उनके पैरों के बीच बैठा हुआ। इस दौरान रणबीर एक बार भी उसे ऊपर सोफे पर या अपने बगल में बैठने के लिए नहीं कहते हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने रणबीर कपूर को ट्रोल कर दिया। एक यूजर bithi_br ने लिखा यह रणबीर है या कोई भगवान? क्यों वह अपने प्रशंसक को अपने बगल में बैठने के लिए कह रहा है। यूजर divyakhadka18 ने लिखा कि यह फैन है ना कि नौकर। इस आदमी को देखो कैसे नीचे बैठा हुआ है।
एक अन्य यूजर ने आमिर और सलमान खान की तारीफ कसते हुए रणबीर पर तंज कसा। यूजर iamaftabahmedkhan ने लिखा कि ये कपूर कभी खान नहीं बन सकते… दिल चाहिए. वो भी बड़ा वाला। एक अन्य यूजर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हवाला देते हुए संजू फेम स्टार पर निशाना साधा। यूजर sakshi_89 ने लिखा कि ये रणबीर कपूर की बॉडी लैंग्वेज राहुल गांधी जैसी क्यों हो गई है।
इससे पहले रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया कपूर वाराणसी में दिखाई दिए थे। दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। यहां वे लोग अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की गई थी। फोटो में रणबीर माथे पर चंदन का टिका लगाए दिख रहे थे। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट के साथ रुद्राक्ष की माला भी पहनी थी।
तस्वीर में आलिया पीले रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में रणबीर आलिया के साथ कुछ फैंस भी खड़े थे। रणबीर ने यहां विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद निर्माणाधीन विश्वनाथ कॉरिडोर भी देखा था। वाराणसी में आयोजित दीपावली महोत्सव इस फिल्म की खास थीम थी। शूटिंग में रणबीर और आलिया के अलावा नार्गाजुन भी शामिल हुए थे।