शनिवार की रात अबू धामी की सबसे एंटरटेनिंग रातों में से एक रही जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा और सभी अपने बेस्ट अंदाज में नजर आए। इस दौरान आईफा 2023 (IIFA 2023) के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं।
हालांकि इनमें विक्की कौशल और सलमान खान की एक वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोंरीं। दरअसल, इस वीडियो में सुरक्षा कारणों से अबू धाबी में चल रहे आईफा में सलमान खान के बॉडी गार्ड्स ने कथित तौर पर विक्की कौशल को धक्का मार दियाा था।
इस पर सोशल मीडिया यूजर्स का दोहरा रिएक्शन देखने को मिला था, जिसके चलते कई फैंस सलमान खान तो कुछ विक्की कौशल को सपोर्ट कर रहे थे। इसी बीच इस मुद्दे पर अब बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विक्की कौशल पर निशाना साधा है।
केआरके ने साधा विक्की कौशल पर निशाना
कमााल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बेइज्जती होना एक बात है, और बेशरम होना दूसरी बात है। तो मूल रूप से विक्की कौशल बेशर्म है। तभी तो इतनी बेइज्जती होने के बाद भी बंदा आईफा से गया नहीं है। केरके का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। विक्की के फैंस केआके को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
कॉन्ट्रोवर्सी पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रियाा
एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मीडिया ने जब एक्टर विक्की कौशल से इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘कई बार चीजों के बारे में बेकार की बकबक शुरु हो जाती है। इसका कोई मतलब नहीं है। चीजें वास्तव में वैसी नहीं हैं जैसी वे वीडियो में दिखती हैं। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।’
सलमान ने भी विक्की को लगाया गले
दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें विक्की कौशल एक फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे कि तभी सामने से सलमान खान का काफिला आया और फिर सलमान के बॉडीगार्ड्स ने काफी बदसलूकी से विक्की को साइड में धकेला।
वहीं हैरानी तब ज्यादा हुई जब विक्की सलमान से बात करने लगे और हाथ मिलाने तो उन्हें तब भी रोका गया वहीं सलमान भी विक्की को देखकर रुके नहीं बल्कि बात करते-करते आगे बढ़ गए। वहीं इस घटना के बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आईफा के रेड कार्पेट पर विक्की कौशल से सलमान खान मिलते हुए दिख रहे हैं। वहीं उन्हें गले लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं।