सपनों का घर सच करने में दो ही बॉलीवुड एक्टर कामयाब हुए हैं एक बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दूसरे एक्टर जॉन अब्राहम। एक तरफ अरब सागर और दूसरी तरफ बांद्रा की माउंट मैरी की हरी-भरी पहाड़ियां, जॉन अब्राहम का घर उनके शौक, जुनून और व्यक्तित्व का परिचय देता है। अपने सपनों का घर बनाने के लिए जॉन अब्राहम ने अपने आर्किटेक भाई एलन अब्राहम से संपर्क किया, और इसके बाद बना ‘विला इन द स्काई’। विला इन द स्काई एक पेंटहाउस है, जो बांद्रा वेस्ट में एक रेजिडेंशियल एरिया की 7वीं और 8वीं मंजिल को जोड़कर बनाया गया है।

मुंबई के बांद्रा में स्थित जॉन अब्राहम का लग्जरी सी फेसिंग पेंटहाउस एक्टर के भाई एलन अब्राहम ने एंका फ्लोरेंस और अनाहिता शिवदासानी के साथ मिलकर डिजाइन किया। इस विला की ज्यादातर दीवारें शीशे से बनी हैं, यहां तक की बाथरूम की दीवारें भी शीशे से बनी हैं। यहां से हर वक्त अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

JOHN ABRAHAM HOUSE,JOHN ABRAHAM PENTHOUSE
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस

जॉन अब्राहम का घर इतना यूनीक और खूबसूरत है कि इसे साल 2016 में भारतीय वास्तुकला डिजाइन संस्थान से ‘बेस्‍ट होम’ अवॉर्ड भी दिया गया। इस घर में स्विमिंग पूल और गार्डन भी है। 5000 स्क्वायर फीट में यह विला बना है। जॉन अब्राहम का घर है तो जिम तो होगा ही, एक्टर के विला में एक शानदार जिम भी है। एक्टर का ये घर 14 महीनों में बनकर तैयार हुआ है।

JOHN ABRAHAM HOME
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस

दो अपार्टमेंट को जोड़कर बनाए गए इस घर को मॉडर्न टच दिया गया है। घर में हर तरफ उजाला रहता है, सूरज की किरणें घर को रोशन करती है। आठवीं मंजिल पर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया का मास्टर बेडरूम है। बेडरूम से भी अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। एक्टर के घर के फर्नीचर भी काफी यूनीक हैं।

JOHN ABRAHAM HOME
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस
JOHN ABRAHAM HOME
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस

एक्टर को पेट्स का शौक है और अक्सर सोशल मीडिया पर वो इस घर की तस्वीरें शेयर करते हैं जिसमें उनका पेट भी नजर आता है।