बॉलीवुड के सदाबहार हीरो और गुजरे वक्त के सुपरस्टार राज कपूर की बेटी रितु नंदा का आज सुबह मंगलवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। रितु नंदा एक एंटरप्रेन्योर थीं। रितु नंदा का अमिताभ बच्चन से भी रिश्ता है। दरअसल बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन की सास हैं रितु और वह ऋषि कपूर की बड़ी बहन भी हैं। रितु ऋषि कपूर की भी बहन हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने रितु नंदा के निधन की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

रितु, कपूर खानदान में ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन हैं। इंडियन एक्सप्रेस को रितु कपूर के निधन की खबर रणधीर कपूर ने कंफर्म की। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रणधीर ने कहा, ‘रितु नंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं। हम सभी दिल्ली में हैं। आज ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।’ रितु नंदा के निधन पर भाई ऋषि कपूर और भाभी नीतू सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।

रितु का जन्म 1948 में हुआ था और वह लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एक एंटरप्रेन्योर थी। उनका विवाह दिवंगत उद्योगपति राजन नंदा से हुआ था। उनके बेटे निखिल नंदा का विवाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा से हुआ है। रितु नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा की दादी हैं। एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन थे राजन नंदा, उनके बेटे निखिल नंदा जोकि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, उनसे ही अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी हुई है। राजन नंदा की 2018 में मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे निखिल और नताशा हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

❤️❤️❤️and more ❤️!

A post shared by Natasha Poonawalla (@natasha.poonawalla) on

आपको बता दें कि रितु नंदा को साल 2013 में ही डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित बता दिया था। उसके बाद अमेरिका में उनका इलाज भी चल रहा था। बतौर एंटरप्रेन्योर रितु को कई अवार्ड और सम्मान भी मिले हैं। लेकिन एक रिकॉर्ड उनके नाम है जिसे हर कोई याद रखेगा, वो है सिर्फ एक दिन में 17000 पेंशन पॉलिसी बेचने का। इसी कारण इनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज है।