एक्ट्रेस दिशा पटानी आज बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हैं। वो सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नज़र आ चुकी हैं। फिल्मी दुनिया की ये खूबसूरत एक्ट्रेस आज अपना 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है।  बॉलीवुड में उनके और टाइगर श्रॉफ के लव के किस्से भी काफी मशहूर हैं। लेकिन छोटे से शहर ‘बरेली’ से निकल कर इतना बड़ा नाम कमाना उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि वो सिर्फ पांच सौ रुपये लेकर मुंबई आई थीं। उन्होंने कहा था कि ‘मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।’ दिशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक 2015 में साउथ मूवी ‘लोफर’ से की थी।

एक्ट्रेस दिशा पटानी की खूबसूरती पर लाखों फैंस मरते हैं। लेकिन एक एक्टर ऐसा भी है जिसे दिशा पटानी बेहद पसंद करती हैं। दरअसल एक बार दिशा ने बताया था कि वो रणबीर कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं। अपने स्कूल टाइम में वो रणबीर की फिल्म्स के जहां-जहां पोस्टर्स होते थे वहीं से हो कर गुजरा करती थीं। दिशा रणबीर के पोस्टर्स देखने के चक्कर में कई बार एक्सीडेंट का शिकार होते-होते भी बची हैं। ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि दिशा पढ़ाई में भी काफी तेज़ थीं। उन्होंने बरेली के बीबीएल स्कूल से अपनी बाहरवीं पास की है और स्कूल में उनकी काफी तारीफ हुआ करती थी।

फिल्म ‘एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में दिशा पटानी ने अपनी क्यूट स्माइल से सबका दिल जीत लिया। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर आने लगे। दिशा ने ना सिर्फ सलमान खान के साथ हिंदी फिल्म में नज़र आ चुकी हैं। बल्कि हॉलीवुड सुपरस्टार जैकी चैन के साथ भी फिल्म में काम करके इंटरनेशनल फेम बटोर चुकी हैं। आखिरी बार वो आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘मलंग’ में नज़र आई थीं जिसमें उनके कैरेक्टर को फैंस ने काफी पसंद किया था।

13 जून 1992 को जन्मी दिशा आज अपना 28 वां जन्मदिन मना रही हैं। कभी सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई पहुंची दिशा के पास आज बांद्रा जैसे इलाके में खुद का फ्लैट है। उनके परिवार में उनकी बहन खुशबू पटानी के अलावा पिता जगदीश पटानी उनकी मां और एक भाई है। दिशा बचपन से ही काफी शरारती थीं। एक बार उन्होंने बताया था कि, ‘जब मैं छोटी थी, उस समय नए-नए टेलीफोन आए थे। मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे ‘हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं।’