‘इश्कजादे’ एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 33 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के इस खास दिन को और ज्यादा स्पेशल उनके परिवार के लोगों ने बना दिया है। दरअसल जाह्नवी से लेकर आनंद आहूजा ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन संग तस्वीर शेयर कर लिखा, आप भी हमारी ताकत का एक कारण है। लव यू, जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्जुन भैया। जाह्नवी के द्वारा शेयर की गई फोटो में अंशुला और खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोनम कपूर के रिस्पेशन की है। कपूर परिवार ने अर्जुन कपूर का जन्मदिन मुंबई में ही सेलिब्रेट किया। केक कटिंग के लिए आधी रात को बोनी कपूर जाह्नवी और खुशी संग अर्जुन के घर पहुंचे थे।

केक कटिंग के वीडियो को जाह्नवी और सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनम कपूर जो कि पति आनंद आहूजा संग इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं, इंस्टाग्राम पर लिखा, हैप्पी, हैप्पी बर्थडे अर्जुन। बहुत सारा प्यार। काश मैं सेलिब्रेशन के लिए वहां पर होती। आनंद ने अर्जुन के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा- आप दुनिया के सबसे अच्छे भाई हैं, और मजाकिया लड़के भी।

वहीं अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बचपन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं भाई। आप सबसे अच्छे, मेहनती, मजबूत और फनी इंसान हैं जिसे मैं जानती हूं। आपका दिल बहुत बड़ा है। आप हमेशा से मेरे लिए प्रोटेक्टर हैं। मेरी ताकत हैं और इमोशनल होने पर मेरा साथ देते हैं। मैं हमेशा इस बात की शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे साथ हैं। आपको बहुत सारा प्यार। वहीं अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा, हैप्पी बर्थडे चाचू। मुझे आपसे बेहतर भांजा और पार्टनर इन क्राइम नहीं मिल सकता। बहुत सारी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन पागल बाकी है। अर्जुन लव यू।

arjun kapoor, arjun kapoor birthday, janhvi kapoor, sonam kapoor, anshula arjun kapoor, arjun kapoor birthday wishes, arjun kapoor birthday celebrations, arjun kapoor age, anil kapoor, anil kapoor arjun kapoor, boney kapoor, janhvi kapoor photos

https://www.jansatta.com/entertainment/