बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों एक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर पारंपरिक गोद भराई की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनपर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों में बिपाशा ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनीं है। खुले बालों, मांग में सिंदूर और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए हुए वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बंगाली रीति-रिवाज से हुई एक्ट्रेस की गोद भराई में उनके चेहरे की चमक देखते ही बन रही है।
एक तस्वीर में बिपाशा अपनी मां के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो हमेशा अपनी मां के कदमों पर चलना चाहती हैं। बिपाशा ने लिखा,”काश मैं आप जैसी मां बन पाऊं। बहुत सारा प्यार मां।” अन्य पोस्ट में अपनी सिंगल तस्वीरों के साथ बिपाशा ने लिखा,”खाने और प्यार के लिए तैयार हुई हूं।”
करण सिंह ग्रोवर ने भी बिपाशा की गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ करण ने बेहद प्यारा कैप्शन दिया है। जो है,”मेरे प्यारे बच्चे।” करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की इन तस्वीरों पर तमाम लोगों ने कमेंट्स कर दोनों को बधाई दी है। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी फोटो पर लिखा,”मम्मी-पापा”।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी। उन्होंने करण के साथ बेबी बंप दिखाते हुए अपने फोटोशूट की दो तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर गुडन्यूज देकर सबको सरप्राइज दिया था। तस्वीरों में बिपाशा सफेद रंग की शर्ट को ऑफ शोल्डर स्टाइल में पहने दिख रही थीं। एक तस्वीर में करण बिपाशा के बेबी बंप को प्यार के चट कर रहे थे, वहीं दूसरी में उनके पेट पर किस कर रहे थे।
बिपाशा की प्रेग्नेंसी पर उन्हें फैंस के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने भी बधाई दी थी। अभिषेक बच्चन ने उनकी तस्वीर पर लिखा था,”बधाई हो, बहुत खुशी हुई। भगवान हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे।” कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कपल को बधाईयां दी थीं। इनके अलावा इशा देओल, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य सितारों ने भी फोटो पर कमेंट करते हुए शुभकामनाएं दी थी।
इसके बाद भी बिपाशा ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की। कुछ में वो करण के साथ थीं और कुछ में सिंगल। एक तस्वीर में बिपाशा ने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर ट्रांसपेरेंट गाउन पहना हुआ है। बिपाशा की इस तस्वीर में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली। हालांकि एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं।