बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए हर पल अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। वह अपने जुड़ी हर छोटी बड़ी बात अपने फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं।
अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नई कार खरीदी है। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। वीडियो में बिपाशा और करण अपनी नई कार लेते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कपल अपनी गाड़ी का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल की इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बिपाशा बसु ने खरीदी नई कार
दरअसल बिपाशा बसु ने अपनी नई कार का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कार की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑडी क्यू 7 खरीदी है। कार लेने से पहले इस कपल ने केक काटकर सेलिब्रेशन भी किया है। इस वीडियो में बिपाशा ने व्हाइट औऱ ब्लैक लाइनिंग शर्ट के साथ व्हाइट जींस कैरी की है।
वहीं करण वीडियो में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इस गाड़ी की कीमत करीब 84.70 लाख से 92.30 लाख रुपए तक है। बिपाशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘देवी की नई सवारी। दुर्गा दुर्गा। इसे हमारे लिए इतना खास बनाने के लिए @audi_mumbaiwest को धन्यवाद’।
बेटी के साथ राइड पर निकला कपल
बिपाशा ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ और वीडियो भी शेयर किए हैं। एक स्टोरी में करण को अपनी नई लग्जरी कार के सामने नारियल फोड़ते हुए देखा जा सकता है। एक स्टोरी में करण अपनी लाडली देवी को गोद में लिए कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं।
वहीं, एक स्टोरी में बिपाशा ने कार के अंदर की फोटो शेयर कर लिखा- ‘देवी के लिए इस प्यारे तोहफे को लेकर आपका शुक्रिया ऑडी।’ बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है।