बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बसु के घर जल्द ही नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। इस बारे में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 6 साल हो चुके हैं।
शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस
बता दें पिंकविला की खबर के मुताबिक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे के आने की तैयारी में जुटे हैं। अपने पहले के बच्चे के बारे में ये कपल जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने माता-पिता बनने को लेकर दोनों बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।
साल 2016 में हुई थी शादी
बिपाशा और करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था। साल 2015 में दोनों ने डेटिंग शुरू की थी। बिपाशा और करण ने करीब एक साल तक डेट किया और फिर साल 2016 में सात फेरे लिए थे। बिपाशा से करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आ रही है।
बिपाशा ने इन फिल्मों में किया काम
बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘फुटपाथ’, ‘ऐतबार’, ‘गुनाह’, ‘जिस्म’, ‘राज’ और ‘मदहोशी’ जैसी अनेकों फिल्मों में काम करके अपनी अलग ही पहचान बना ली। वो इंडस्ट्री में बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काफी मशहूर हुईं। बता दें कि 2015 के बाद बिपाशा स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। 2020 में उनको वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में देखा गया था। वहीं करण आखिरी बार सीरियल ‘कबूल है’ में नजर आए थे।