बॉलीवुड के न्यूलीवेड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कभी भी एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने का मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर भी दोनों के फोटोज के साथ प्यारे मैसेजिस लिखे हुए दिख जाते है। लेकिन अब लगता है कि यो जोड़ा अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने की तैयारियां कर रहा है। अब खबरों पर विश्वास किया जाए तो बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं और करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। स्पॉयब्वॉय की एक खबर के अनुसार करण और बिपाशा को एक गायने डॉक्टर के पास जाते हुए देखा गया। बिपाशा ने पिछले कुछ महीनों से डॉक्टर के क्लिनिक के कई चक्कर लगा रही हैं। जब इस मामले में करण और बिपाशा से बात करने की कोशिश की गई तो किसी ने जवाब नहीं दिया। एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट से कहा कि बसु और ग्रोवर कुछ महीनों से डॉक्टर के क्लिनिक के कई चक्कर लगा चुके हैं।

गोवा के DGP ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का बायकॉट करने की अपील की; कहा- फिल्म में रफी का अपमान किया गया

बिपाशा और करण का पहला बच्चा अगले साल इस दुनिया में आ सकता है। हालांकि इस खबर को जोड़े ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है। हम सभी को इंतजार है कि कपल सामने आए और इस खबर को कंफर्म करे। फिलहाल के लिए फैंस को खुश होने का एक मौका जरूर मिल गया है। बता दें कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसिस के बीच लड़ाई होना आम बात है। आए दिन अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती और दुश्मनी की खबरें सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब इसी में नई खबर आई है कि प्रियंका और बिपाशा की दोस्ती में दरार आ गई है। ये दोनों अब दोस्त की जगह दुश्मन बन गई हैं। दोनों ने संघर्ष के दिनों में एक-दूसरे का काफी साथ दिया था। लेकिन अब इस दोस्ती को नजर लग गई है।

दोनों की दोस्ती की शुरुआत 2000 में हुई थी। तभी से दोनों कई मामलों में साथ दिखाई देती थी। प्रियंका ने ही सबसे पहले बिपाशा को करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी शादी की बधाई दी थी। इनकी दोस्ती के बीच दरार की वजह एक फिल्म बनी है। दरअसल प्रियंका अपने बैनर तले बिजनेस वूमेन कल्पना सरोज की जिंदगी पर फिल्म बना रही हैं। जिसके लिए राधिका आप्टे और बिपाशा के बीच प्रतिद्वंदिता चल रही थी।