क्रिकेटर एमएस धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत की। इस फिल्म का लोगों को बहुत समय से इंतजार था। ओपनिंग के मामले में फिल्म 2016 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। शुक्रवार को इसने 21.30 कोरड़ रुपए कमाए। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की कमाई से जुड़े स्टेटस की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन किया है। ये साल 2016 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। बता दें कि पहले नंबर पर सुल्तान काबिज है। बायोपिक के लिहाज से देखा जाए तो यह काफी बड़ी ओपनर फिल्म है। लगता है कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई काफी तेजी से बढ़ेगी।
‘MS Dhoni द अनटोल्ड स्टोरी’ मूवी रिव्यू
[jwplayer gsn5RMCF]
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने लोगों के बीच काफी समय से ही दिसचस्पी बना रखी थी। चूंकी फिल्म धोनी की असल जिंदगी पर आधारित है, इसी वजह से लोग थिएटरों तक खींचे चले आए। अगर रिव्यू पर विश्वास किया जाए तो सुशांत ने दर्शकों को निराश नहीं किया है। सुबह के शो में दर्शकों की काफी भीड़ जुटी। तरण आदर्श ने 2016 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली पांच फिल्मों के नाम भी बताए।
#MSDhoniTheUntoldStory takes a THUNDEROUS start on Day 1… Emerges the 2nd HIGHEST OPENER of 2016… Fri ₹ 21.30 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2016
#MSDhoniTheUntoldStory is the BIGGEST OPENER in the biopic genre… Sat and Sun biz should add to a FABULOUS total. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2016
Top 5 *DAY 1* – 2016…
1. #Sultan 36.54 cr
2. #MSDhoniTheUntoldStory 21.30 cr
3. #Fan 19.20 cr
4. #HF3 15.21 cr
5. #Rustom 14.11 cr— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2016
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का स्टेटस पता चलने से पहले तरण ने ट्विट करके अंदाजा लगाया था कि एमएस धोनी को बेहतर ओपनिंग मिलेगी और सुबह के शो भरे रहेंगे। चेन्नई में फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इस शहर में दिखा कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं। इस शहर में कई शो काफी सवेरे थे। न केवल मल्टीप्लेक्स बल्कि सिंगल स्क्रीन में भी हाउस फुल रहा।
Read Also: Review: एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, धोनी को पर्दे पर उतारने में कामयाब रहे सुशांत
चेन्नई के वेट्टरी थिएटर ने सुबह के आठ बजे से ही शो की शुरुआत कर दी थी। ये टाइम स्लॉट अमूमन तमिल के टॉप हीरो की फिल्मों को दिया जाता है। अपनी दोनों ही स्क्रीन पर इस थिएटर एमएस धोनी को दिखा रहा है। बता दें कि एमएस धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है। वहीं कियारा आडवाणी ने साक्षी का तो दिशा पटानी ने एक्स-गर्लफ्रेंड के किरदार में हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर और भूमिका चावला भी अहम रोल में हैं।
Read Also: Take 5- धोनी के बारे में कितना जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत