Who is Bigg Boss: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) काफी चर्चा में रहता है। ये शो अपने हर सीजन में किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। हर बार की तरह की इस बार भी सीजन 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिल रही है। शो के कंटेस्टेंट्स तो प्यार और झगड़े की वजह से चर्चा में रहते हैं। वहीं, बिग बॉस में एक और चर्चित सख्शियत है, जो अपनी आवाज के लिए जाने जाते हैं, जो अपनी आवाज के बलबूते पूरे शो में कंटेस्टेंट्स को गेम खिलाते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर, राइटर और वोइस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह, जो बिग बॉस बनकर सबपर अपना हुक्म चलाते हैं। अब उन्होंने इस पर कई खुलासे किए हैं। वो पिछले दो सालों से परेशान हैं।

दरअसल, विजय विक्रम सिंह (Vijay Vikram Singh) ने बताया कि उन्हें पिछले 2 सालों से धमकियां मिल रही है। फोन पर उन्हें लोग गालियां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में खुलासे किए हैं। इस दौरान वॉइस ओवर आर्टिस्ट विजय ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार वालों को कई धमकियां मिली है। उन्होंने कहा कि वो शो में दूसरी आवाज के रूप में काम करते हैं और घर के सदस्यों के साथ सीधे बातचीत नहीं करते हैं।

विजय विक्रम सिंह ने कहा कि ‘बिग बॉस’ में 2 आवाजें होती हैं। लोग उन पर विश्वास नहीं करते हैं। विजय बताते हैं कि वो शो की वह आवाज हैं, तो ऑडियंस के साथ बातचीत करती है। समय का ऐलान करती है। साथ ही टीवी ऑडियंस को घटनाओं के बारे में बताती है। वहीं, उन्होंने बताया कि घर में कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने वाली एक अलग आवाज है। वो लोगों को बताते रहते हैं कि शो में नरेटर की आवाज हैं।

पॉपुलर एक्टर की वजह से होना पड़ा ट्रोल

विजय विक्रम सिंह ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि पिछले 2 सालों में जब भी किसी पॉपुलर कंटेस्टेंट्स को वोट दिया गया तो उन्हें कई बार ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है। वॉइस ओवर आर्टिस्ट ने ये भी क्लियर किया कि वो किसी कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करने का फैसला नहीं करते हैं। ये लोगों के वोट पर आधारित होता है। वो बताते हैं कि बिग बॉस की आवाज बनना उनके लिए काफी महंगा पड़ा है। कई बार ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है। लोगों ने कई बार उनके परिवार को धमकियां दी।