Bigg Boss Tamil Season 3 Contestants, Launch LIVE Updates: तमिल के चर्चित और विवादित शो बिग बॉस-3 का आगाज हो रहा है। शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह है। दरअसल शो में होने वाली कंटेस्टेंट्स के बीच नोकझोंक और दोस्ती दर्शकों का दिल जीत लेती है। ऐसे में शो के फैन्स हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर बार की तरह इस सीजन को भी तमिल सुपरस्टार कमल हासन होस्ट कर रहे हैं। शो में 16 कंटेस्टेंट्स 100 दिनों के लिए बिग बॉस के घर पर लॉक होंगे। शो के सभी प्रतिभागी को हर वीक होने वाले टास्क में परफॉर्म कर आने वाले वीक के लिए खुद को सुरक्षित करना होगा।

बिग बॉस शो में हर वीक एक नॉमिनेशन प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया के तहत हर वीक घर से कोई न कोई सदस्य घर से बेघर हो जाएगा। हालांकि संभव है कि किसी वीक घर से कोई भी सदस्य एलिमिनेट न हो, या फिर किसी वीक एक साथ कई सदस्यों को बिग बॉस घर छोड़ना पड़े। विजय टीवी पर प्रसारित होने वाले शो में हर वीक रोमांचक टास्क देखने को मिलते हैं, जिनके कारण दर्शकों का उत्साह बरकरार रहता है। बिग बॉस तमिल का तीसरा सीजन रात 8 बजे से प्रसारित किया जाएगा। शनिवार और रविवार के शो में कमल हासन कंटेस्टेंट्स से रूबरू हुआ करेंगे।

ऐसी चर्चा है कि जाने-माने कुछ सेलेब्स भी शो में एंट्री ले सकते हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस अभिरामी (जिन्हें थाला अजीत की अपकमिंग फिल्म नीरकोंडा पारवाई में देखा जाएगा), टीवी एक्ट्रेस अल्या मनाशा, एक्टर मुगेन राव, केविन फेम Saravanan Meenakshi, सिंगर मोहित गौर, श्रीलंका मॉडल Losilya समेत अन्य का नाम चर्चा में है।

Live Blog

23:45 (IST)23 Jun 2019
मलेशिया के बेहतरीन सिंगर और एक्टर मुगन राव की एंट्री

मलेशिया के बेहतरीन सिंगर और एक्टर मुगन राव होंगे शो के अगले कंटेस्टेंट। मुगन की म्यूजिक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

22:31 (IST)23 Jun 2019
इनकी हुई एंट्री

अभिनेता और निर्देशक चेरान अगले प्रतिभागी के तौर पर शो में पहुंचे हैं। चेरान भी अन्य प्रतिभागियों के साथ बिग बॉस के घर में जा चुके हैं। 

22:21 (IST)23 Jun 2019
गंजा कारूप ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी

पूर्व प्रतिभागी गंजा कारूप ने बिग बॉस का घर छोड़ते वक्त सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। गंजा कारूप ने सभी प्रतिभागियों को घर के अंदर बेहतरीन परफॉम करने की सलाह दी है।

22:03 (IST)23 Jun 2019
इनकी हुई शो में एंट्री

अभिनेता सारावनन की शो में एंट्री हुई है। उनके बाद अभिनेत्री वनिता विजय कुमार की भी शो में एंट्री हुई।

21:51 (IST)23 Jun 2019
अभिरामी वेंकटाचलम घर में गईं

टीवी की मशहूर अदाकार अभिरामी वेंकटाचलम ने सो के मंच पर क्लासिकल डांस किया। उनकी घर में एंट्री हो चुकी है।

21:36 (IST)23 Jun 2019
कविन की हुई एंट्री

टीवी और फिल्मों के अभिनेता कविन ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली।

21:22 (IST)23 Jun 2019
जनगिरी मधुमिता ने मारी एंट्री

अभिनेत्री जनगिरी मधुमिता ने बिग बॉस के घर में अगले प्रतिभागी के तौर पर एंट्री मारी है। एक्ट्रेस ने 'रॉडी बेबी' गाने पर परफॉम किया

20:50 (IST)23 Jun 2019
घर में साक्षी अग्रवाल की एंट्री

फिल्म 'काला' की अभिनेत्री साक्षी अग्रवाल घर के तीसरे प्रतिभागी के रुप में घर के अंदर दाखिल हुई हैं। उन्होंने शानदार परफॉरमेंस भी दिया है।

20:41 (IST)23 Jun 2019
दूसरे प्रतिभागी से कराया परिचय

कमल हासन ने श्रीलंका की न्यूज प्रजेंटर लोसिलिया का परिचय कराया है। लोसिलिया बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली दूसरी प्रतिभागी होंगी।

20:36 (IST)23 Jun 2019
फातिमा बाबू की घर में हुई एंट्री

अभिनेत्री फातिमा बाबू की बिग बॉस के घर में एंट्री हुई है। घर के अंदर जाने वाली वो पहली प्रतिभागी हैं।

20:33 (IST)23 Jun 2019
बिग बॉस के घर में गए कमल हासन

अभिनेता कमल हसन बिग बॉस के घर में गए। कमल हासन घर के मुख्य दरवाजे से अंदर गए और उन्होंने महसूस किया कि यह घर अब काफी बदल गया है। कमल हासन को घर का नया डिजायन काफी पसंद आय है।

20:26 (IST)23 Jun 2019
कमल हासन ने घर का परिचय दिया

शो को होस्ट कर रहे कमल हासन ने शो के दौरान अपने घर के बारे में भी बताया।

20:08 (IST)23 Jun 2019
कमल हासन हैं होस्ट

बिग बॉस तमिल सीजन 3 को अभिनेता और राजनेता कमल हासन होस्ट कर रहे हैं।