Entertainment News Updates: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां वर्षा का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके अलावा बिग बॉस 19 दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। पिछले एपिसोड में कुनिका और जीशान के बीच खाने के बटवारे को लेकर फाइट देखी गई। अब घर में नया कुछ होने वाला है क्योंकि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बसीर के बर्थडे पर घरवालों ने उनके साथ प्रैंक किया और फिर साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। शो में हर कंटेस्टेंट को दर्शकों का अलग-अलग रिस्पॉन्स मिल रहा है। तान्या को काफी ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन जिसे कोई भी पसंद नहीं कर रहा है वो हैं नेहल चुडासमा।

दूसरा वीकेंड का वार आ गया है और इस बार सलमान खान काफी एक्टिव दिखने वाले हैं। गौरव खन्ना जो कथित तौर पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं, सलमान उनको जमकर फटकार लगाने वाले हैं। गौरव को एक्टिव ना रहने के लिए सुनाई जाएगी। बिग बॉस से जुड़े सभी अपडेट के लिए बने रहिए।

Live Updates
19:22 (IST) 6 Sep 2025

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर आशीष कपूर का हुआ पोटेंसी टेस्ट, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगा है और अब उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। …यहां पढ़ें
17:56 (IST) 6 Sep 2025

Navratri Bhojpuri Songs: ‘नजरिया फेर द मईया’- नवरात्रि से पहले छाया भोजपुरी का ये भक्ति गीत, यूजर लुटा रहे प्यार

Navratri Bhojpuri Bhakti Geet: नवरात्र‍ि 2025 जल्द शुरू होने वाले हैं और उससे पहले ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और मशहूर गायक रितेश पांडेय का गीत सोशल मीडिया पर छा गया है। …पूरी जानकारी
16:54 (IST) 6 Sep 2025

2 घंटे 23 मिनट की इस साउथ फिल्म में मिलेगा ‘दृश्यम’ से तगड़ा सस्पेंस, क्लाइमैक्स देख खुली रह जाएंगी आंखें

Mystery Thriller Movie On OTT: चलिए आपको साउथ की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसका क्लाइमैक्स देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। …पूरी जानकारी
16:08 (IST) 6 Sep 2025

LIVE: डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां का हुआ निधन

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां वर्षा का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी और लास्ट में मल्टीपल ऑर्गन फेल्यर के कारणउनका देहांत हो गया। वर्षा भट्ट का अंतिम संस्कार आज वर्सोवा श्मशान घाट में दोपहर 2 बजे किया गया।

15:27 (IST) 6 Sep 2025

‘पानी सिर के ऊपर चला गया’, TMKOC के निर्माता असित मोदी ने फिर की दिशा वकानी के शो छोड़ने पर बात, बोले- बहुत डर गया था…

फेमस टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी ने एक बार फिर दिशा वकानी के शो छोड़ने पर बात की है। …अधिक जानकारी
15:05 (IST) 6 Sep 2025

Bigg Boss 19: अवेज दरबार ने घरवालों के सामने नगमा मिराजकर को किया प्रपोज, ‘बिग बॉस’ में ऑफिशियल हुआ दोनों का रिश्ता

Bigg Boss 19: अवेज दरबार और नगमा कई सालों से एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर नजर आते रहे हैं और बीच में इनके ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि बिग बॉस के घर में दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। …यहां पढ़ें
14:52 (IST) 6 Sep 2025

‘रोल्स रॉयस खरीद सकता था’, बिपाशा बसु की फिल्म प्रोड्यूस करने का मीका सिंह को है पछतावा, बोले- पैसे बर्बाद करने…

मीका सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात पर अफसोस जताया है कि उन्होंने बिपाशा बसु की फिल्म प्रोड्यूस की और अपने रुपये खराब किए। …अधिक जानकारी
13:59 (IST) 6 Sep 2025

Weekend Ka Vaar: अमाल मलिक पर जमकर बरसे सलमान खान, फरहाना और नेहल को भी लगाई लताड़

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ के दूसरे वीकेंड का वार आने वाला है, जिसमें एक बार फिर सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। …यहां पढ़ें
13:07 (IST) 6 Sep 2025

Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान के शो में इविक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, ‘बिग बॉस’ में होगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री?

Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान के शो में इस हफ्ते पहला एविक्शन होने वाला है। साथ ही इसी वीक होस्ट शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से भी लोगों को मिलवा सकते हैं। …पूरी जानकारी
10:30 (IST) 6 Sep 2025

Live: सलमान खान लगाएंगे अमाल मलिक की क्लास

सलमान खान इस वीकेंड का वार में अमाल मलिक को जमकर फटकार लगाने वाले हैं। अमाल को वो कहेंगे कि क्या वो शो में सोने आए हैं, क्योंकि उनकी जो छवि बाहर थी उससे भी खराब होती जा रही है।

08:31 (IST) 6 Sep 2025

‘जमीन धोखा नहीं देती’, दो-चार नहीं बल्कि 99 घरों के मालिक हैं मीका सिंह, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

मीका सिंह का कहना है कि वो दूसरे सिंगर्स से भी ये ही कहते हैं कि संपत्ति में निवेश करें। उन्होंने कहा कि वो किसान परिवार से आते हैं और उन्हें ये पता है कि जमीनदारी करनी है। …और पढ़ें
07:55 (IST) 6 Sep 2025

Baaghi 4 VS The Bengal Files: ‘बाघी 4’ के सामने फीकी पड़ी ‘द बंगाल फाइल्स’, जानें बॉक्स ऑफिस पर किसने की कितनी कमाई?

Baaghi 4 VS The Bengal Files: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने ‘द बंगाल फाइल्स’ से कई गुना ज्यादा कमाई की है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर टाइगर की फिल्म ने 12 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। …अधिक जानकारी
07:21 (IST) 6 Sep 2025

LIVE: शो में होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। इस एंट्री को लेकर ट्विटर पर कयास लगाए जा रहे हैं और ज्यादातर लोगों ने कहा है कि ये और कोई नहीं, बल्कि शहनाज गिल के भाई शहबाज हैं।

07:20 (IST) 6 Sep 2025

LIVE: घरवालों ने बसीर को दिया बर्थडे सरप्राइज

बसीर के बर्थडे पर घरवालों ने पहले ऐसे दिखाया कि वो नहीं जानते आज उनका बर्थडे हैं, लेकिन बाद में सभी ने जाकर बसीर को बर्थडे विश किया। इससे बसीर काफी खुश नजर आए।