Bigg Boss Season 17 Premiere Launch Highlights: सलमान खान (Salman Khan) का चर्चित शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 17 (Bigg Boss 17) का आगाज हो चुका है। इसका ग्रैंड प्रीमियर आज यानी कि 15 अक्टूबर रविवार को किया गया। इसके प्रीमियर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है। फैंस के साथ-साथ ‘भाईजान’ भी शो को लेकर काफी एक्साइटेड दिखे। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी धांसू परफॉर्मेंस के साथ एंट्री दर्ज कराई। वहीं, एंटरटेनमेंट के साथ ही शो में एक्स कपल के बीच आरोपों का सिलसिला भी देखने के लिए मिला। प्रीमियर में ही एक्टर अभिषेक कुमार और ईशा मालविया आपस में भिड़ गए। शो को तीन भागों में बांटा गया है। इस बार के सीजन में ‘दिल-दिमाग और दम’ देखने के लिए मिलने वाला है। सलमान के शो से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए…

Live Updates
21:03 (IST) 15 Oct 2023
शुरू हुआ ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड प्रीमियर

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' शुरू हो गया है। बिग बॉस ने घर से रूबरू कराया और शो के थीम से। इसे दिल दिमाग और दम में बांटा गया है।

20:42 (IST) 15 Oct 2023
आज रात होगी दिल-दिमाग और दम की फाइट

'बिग बॉस 17' के प्रीमियर का एक और प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसे शेयर करने के साथ ही लिखा गया है कि आज रात दिल-दिमाग और दम की फाइट होगी। इसके लिए कंटेस्टेंट को बुलेटप्रुफ बनना पड़ेगा।

20:38 (IST) 15 Oct 2023
‘बिग बॉस 17’ के प्रीमियर मुनव्वर फारूकी का धांसू वेलकम

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' के प्रीमियर से पहले ही कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी का धांसू वेलकम किया गया है। ट्विटर (एक्स) पर WELCOME MUNAWAR IN BB17 ट्रेंड करने लगा है।

20:36 (IST) 15 Oct 2023
‘बिग बॉस 17’ के प्रीमियर से पहले फैंस याद आई अभिषेक मल्हान वाले सीजन की

'बिग बॉस 17' का प्रीमियर कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ऐसे में ट्विटर पर फैंस को अभिषेक मल्हान वाले सीजन की याद आ गई। ट्विटर (एक्स) पर 'अभिषेक मल्हान वाला सीजन' ट्रेंड करने लगा है।

20:18 (IST) 15 Oct 2023
‘बिग बॉस 17’ के प्रीमियर के लिए एक्साइटेड दिखे सलमान खान

'बिग बॉस 17' के प्रीमियर में अब कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में एक के बाद एक शो के प्रोमो वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं। अब लेटेस्ट वीडियो में सलमान खान को भी काफी एक्साइटेड देखा गया है। देखिए…

19:16 (IST) 15 Oct 2023
प्रीमियर से पहले ही अलग हुआ कपल!

'बिग बॉस 17' के प्रीमियर से पहले ही जानकारी सामने आर ही है कि एक कपल घर में जाते ही अलग हो गया है। ये कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या को दम और नील को दिल में रखा गया है।

19:12 (IST) 15 Oct 2023
दो खिलाड़ियों को मिली ‘बिग बॉस 17’ की जिम्मेदारी

'बिग बॉस 17' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि घर में दो खिलाड़ियों को घर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिग बॉस ने अनुराग और सनी को घर की जिम्मेदारियां संभालने की जिम्मेदारी दी।

19:09 (IST) 15 Oct 2023
प्रीमियर से पहले फैंस ने अंकिता और मुनव्वर का किया धांसू वेलकम

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' के प्रीमियर से पहले ही फैंस ने अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुखी का शानदार वेलकम किया है। दोनों सेलेब्स का नाम ट्विटर पर पहले ही ट्रेंड करने लगा है।

19:00 (IST) 15 Oct 2023
अंकिता लोखंडे पति के साथ देंगी जोरदार परफॉर्मेंस

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ शिरकत करने वाली हैं। वो शो के ग्रैंड प्रीमियर में पति के साथ धांसू परफॉर्मेंस देने वाली हैं, जिसका प्रोमो वीडियो पहले ही सामने आ चुका है। इसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

18:57 (IST) 15 Oct 2023
कुछ ही देर में शुरू होगा ‘बिग बॉस 17’ का प्रीमियर

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' की प्रीमियर कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। फैंस और दर्शक इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

17:13 (IST) 15 Oct 2023
‘बिग बॉस 17’ में फोन ले जाने की होगी परमिशन?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' को लेकर खबर सामने आ रही है कि इस बार के सीजन में बड़ा बदलाव हुआ है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बिग बॉस से घर में कंटेस्टेंट फोन लेकर जा सकते हैं। बिग बॉस तक के ट्वीट के हवाले से कहा जा रहा है कि शो के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कंटेस्टेंट घर में फोन लेकर जा सकेंगे लेकिन, ये सुविधा भी कुछ ही कंटेस्टेंट को दी जाएगी हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

16:15 (IST) 15 Oct 2023
सामने आया फुनव्वर फारुखी का फुल प्रोमो वीडियो

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' से एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो कि मुनव्वर फारुखी का है। इसे उनका फुल प्रोमो वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में भाईजान उन्हें हिदायत देते हुए नजर आ रहे हैं।

15:25 (IST) 15 Oct 2023
दिल, दिमाग और दम की थीम पर होगा ‘बिग बॉस 17’

सलमान खान का टीवी शो 'बिग बॉस 17' की थीम इस बार थोड़ी अलग होने वाली है, जिसकी झलक कलर्स टीवी पर शेयर की गई है। इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसे कंफर्म किया गया कि ये दिल, दिमाग और दम की थीम पर होगा।

14:43 (IST) 15 Oct 2023
‘बिग बॉस 17’ के घर में हुई इंग्लिश बाबू की एंट्री

कलर्स टीवी ने एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान ने नए सदस्य को हिंदी सीखाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बेहद मजेदार है।

14:41 (IST) 15 Oct 2023
प्रीमियर से पहले सामने आई ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

सलमान खान (Salman Khan) कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का प्रीमियर आज रात 9 बजे किया जाएगा। इसके लगातार प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं। इस सीजन में मुनव्वर फारूखी समेत क्राइम रिपोर्टर जैसे कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं। पढ़िए खबर…

13:58 (IST) 15 Oct 2023
बिग बॉस में सोनिया बंसल की एंट्री

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाली एक्ट्रेस सोनिया बंसल (Sonia Bansal) बिग बॉस के सीजन 17 में नजर आने वाली हैं। आगरा की सोनिया ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

12:26 (IST) 15 Oct 2023
देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का आज ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। यहां देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

10:47 (IST) 15 Oct 2023
एडवोकेट सना रईस खान बनेगीं शो का हिस्सा

सूत्रों की मानें तो एडवोकेट सना रईस खान अब मनस्वी ममगई जगह लेंगी। रईश खान ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस अहम भूमिका निभाई थी।

10:44 (IST) 15 Oct 2023
मनस्वी ममगई ने आखिरी मूमेंट पर छोड़ा शो

अभिनेत्री मनस्वी ममगई ने रियलिटी शो'बिग बॉस 17' में आने से मना कर दिया है। स्टेज पर आने से कुछ घंटे पहले ही मनस्वी के टीम मेंबर्स का प्रोडक्शन टीम के साथ कुछ मतभेद हो गया जिसके बाद मनस्वी शो में एंट्री से पीछे हट गईं।

10:11 (IST) 15 Oct 2023
बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर से कंटेस्टेंट की फोटो आई सामने

बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर से सलमान खान एक कंटेस्टेंट की फोटो सामने आई है। जिसमें लोग नील भट्ट और मुनव्वर फारूकी के बीच कन्फ्यूज्ड हैं। तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर फारूकी ही हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन बिग बॉस 17 के कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं।

09:26 (IST) 15 Oct 2023
ग्रैंड प्रीमियर से कंटेस्टेंट की फाइट का वीडियो आया सामने

बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर के आगाज के पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो कंटेस्टेंट सलमान खान के सामने ही आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये कोई और नहीं बल्कि 'उडारियां' फेम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार हैं।

09:24 (IST) 15 Oct 2023
कब और कहां देख पाएंगे बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर

सलमान खान के शो बिग बॉस के 17वें सीजन का अब से कुछ ही घंटों में ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। शो को प्रीमियर आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा आप जियो सिनेमा एप पर भी इस शो का लुफ्ट उठा सकते हैं।

19:47 (IST) 14 Oct 2023
कमाल का है ‘बिग बॉस 17’ का कनफेशन रूम

'बिग बॉस 17' के कनफेशन रूम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो कि कमाल की है। देखिए…

19:46 (IST) 14 Oct 2023
कपल्स के लिए बनाया गया है स्पेशल बेडरूम

'बिग बॉस 17' की थीम काफी अलग है। इस बार शो में कपल्स और सिंगल कंटेस्टेंट्स के बीच भिड़ंत होने वाली हैं। ऐसे में कपल्स के लिए शो के घर में स्पेशल बेडरूम बनाया गया है, जिसकी तस्वीर भी सामने आ चुकी है। देखिए…

19:44 (IST) 14 Oct 2023
बेहद ही शानदार है ‘बिग बॉस 17’ का बाथरूम एरिया

'बिग बॉस 17' के बाथरूम एरिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें देख सकते हैं कि 'बिग बॉस 17' का बाथरूम एरिया पहले के शोज से काफी अलग और शानदार है।

19:43 (IST) 14 Oct 2023
सामने आई बिग बॉस 17 के बेडरूम की तस्वीर

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 के बेडरूम की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के लिए आलीशान बैड देखने के लिए मिल रहे हैं।

19:41 (IST) 14 Oct 2023
सलमान खान करने वाले हैं धमाका

सलमान खान शो 'बिग बॉस 17' के प्रीमियर में धमाका करने वाले हैं। उन्होंने लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में इसका खुलासा है। जारी किए गए वीडियो में एक्टर को धमाके की बात कहते हुए देखा जा सकता है।

19:40 (IST) 14 Oct 2023
प्रियंका चोपड़ा की बहन के साथ डांस करेंगे सलमान खान

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का प्रीमियर 15 अक्टूबर को होगा। ऐसे में अब कलर्स टीवी के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान अपने गाने 'लाल दुपट्टा' पर डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वो प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा चोपड़ा के साथ थिरकने वाले हैं।