Bigg Boss Season 17 Premiere Launch Highlights: सलमान खान (Salman Khan) का चर्चित शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 17 (Bigg Boss 17) का आगाज हो चुका है। इसका ग्रैंड प्रीमियर आज यानी कि 15 अक्टूबर रविवार को किया गया। इसके प्रीमियर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है। फैंस के साथ-साथ ‘भाईजान’ भी शो को लेकर काफी एक्साइटेड दिखे। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी धांसू परफॉर्मेंस के साथ एंट्री दर्ज कराई। वहीं, एंटरटेनमेंट के साथ ही शो में एक्स कपल के बीच आरोपों का सिलसिला भी देखने के लिए मिला। प्रीमियर में ही एक्टर अभिषेक कुमार और ईशा मालविया आपस में भिड़ गए। शो को तीन भागों में बांटा गया है। इस बार के सीजन में ‘दिल-दिमाग और दम’ देखने के लिए मिलने वाला है। सलमान के शो से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए…

Live Updates
00:13 (IST) 16 Oct 2023
जियो सिनेमा पर होगा शो का 24 घंटे लाइव

आपको बता दें कि बिग बॉस 17 को जियो सिनेमा पर 24 घंटे स्ट्रीम किया जाएगा और टीवी पर आप इसे कलर्स पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और वीकेंड पर शनिवार-रविवार रात 9 बजे देख सकते हैं।

00:01 (IST) 16 Oct 2023
इमोशनल हुईं ईशा मालविया

टीवी एक्ट्रेस ईशा मालविया 'बिग बॉस 17' के सेट पर भावुक दिखीं। अभिषेक कुमार के साथ रिश्ते पर बात करते हुए वो भावुक नजर आती हैं।

23:48 (IST) 15 Oct 2023
आपस में भिड़ा एक्स कपल

अभिषेक कुमार और ईशा मालविया टीवी के एक्स कपल रह चुके हैं। ऐसे में 'बिग बॉस 17' के प्रीमियर में एंट्री के बाद ही दोनों आपस में भिड़ गए और एक साथ ना होने की बात कही। वो आगे भी साथ में नहीं रहना चाहते हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शो के घर में आने वाले एपिसोड्स में इनके बीच कैसे रिश्ते होते हैं? बात बनती है या फिर खटास बढ़ती रहेगी।

23:45 (IST) 15 Oct 2023
'बिग बॉस 17' में एक और कपल की एंट्री

'बिग बॉस 17' में एक और कपल की एंट्री हो चुकी है। आखिरी दो कंटेस्टेस्ट अभिषेक कुमार और ईशा मालविया रहे। दोनों टीवी स्टार हैं और साथ में एक्स कपल भी। कपल ने 'परम सुंदरी' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर एंट्री की।

23:34 (IST) 15 Oct 2023
'बिग बॉस 17' में 15वें कंटेस्टेंट की एंट्री

'बिग बॉस 17' में 15वें कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। शो में अरुण श्रीकांत महाशेट्टी पहुंचे। वो एक यूट्यूबर हैं।

23:33 (IST) 15 Oct 2023
रिंकू धवन की 'बिग बॉस 17' में हुई एंट्री

रिंकू धवन की 'बिग बॉस 17' में एंट्री हुई। वो शो में मां के साथ आईं। उन्हें उनकी मां शो में छोड़ने आईं। उनकी मम्मी सलमान खान की बड़ी फैन हैं। इसलिए वो शो में आई थीं। रिंकू 30 साल से टीवी में एक्टिव हैं।

23:23 (IST) 15 Oct 2023
बिग बॉस 17 के सेट पर पहुंचीं सन्नी आर्या की पत्नी दीपिका

'बिग बॉस 17' के सेट पर सन्नी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या पहुंचीं और उनकी धुलाई भी कर दी। सलमान खान ने उनके साथ फ्रेंक किया।

23:20 (IST) 15 Oct 2023
सानिया बंसल और तहलका भाई ने 'यारा ओ यारा' पर किया डांस

सानिया बंसल और तहलका भाई ने 'बिग बॉस 17' के प्रीमियर में 'यारा ओ यारा' पर शानदार डांस किया। इन्हें दर्शकों ने खूब इन्जॉय किया।

23:17 (IST) 15 Oct 2023
'बिग बॉस 17' में यूट्यूबर सन्नी आर्या का हुआ वेलकम

यूट्यूबर तहलका भाई यानी कि सन्नी आर्या की भी एंट्री हो चुकी है। उनकी एंट्री सोनिया बंसल, खानजादी के साथ हुई है।

23:15 (IST) 15 Oct 2023
फिरोजा खान ने मारी एंट्री

असम से 'खानजादी' यानी कि फिरोजा खान ने 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड प्रीमियर में एंट्री की। फिरोजा और सोनिया साथ में शो के घर में शिरकत करने वाले हैं।

23:11 (IST) 15 Oct 2023
मॉडल सोनिया बंसल

एक्ट्रेस और मॉडल सोनिया बंसल ने 'बिग बॉस 17' में एंट्री कर ली है। वो पैक बैग के साथ स्टेज पर पहुंचीं। 'बिग बॉस' में उनका चुनाव आखिरी समय पर हुआ।

23:06 (IST) 15 Oct 2023
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिए सात वचन

'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी पॉपुलर जोड़ी में से एक है। दोनों ने प्रीमियर में एंट्री करने के बाद ही सात वचन लिए, जिसे सलमान खान ने दिलवाए। इनकी जोड़ी काफी मजेदार रही।

22:58 (IST) 15 Oct 2023
एक्स क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा, 'बिग बॉस 17' में सुनाई आप बीती

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा (jigna vora) ने एंट्री की। उन्होंने इस दौरान जेल में बिताए पलों के बारे में बताया। पढ़िए पूरी खबर...

22:47 (IST) 15 Oct 2023
अंकिता-विक्की की जोड़ी ने की धांसू एंट्री

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी एंट्री का सभी को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में 'बिग बॉस 17' में दूसरे कपल की एंट्री हो चुकी है और फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया। दोनों ने कई रोमांटिक गानों पर कमाल की केमिस्ट्री दिखाई और अपनी अदाओं का जादू चलाया है।

22:38 (IST) 15 Oct 2023
मनारा और मुनव्वर को बिग बॉस ने बनाया कपल?

'बिग बॉस 17' के घर में जाने के बाद एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी को कनफेशन रूम में बुलाया और इस दौरान दोनों को उन्होंने कपल बना दिया। उनके साथ मजेदार बातें की।

22:23 (IST) 15 Oct 2023
क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा की हुई एंट्री

क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा की 'बिग बॉस 17' में एंट्री हुई। उन्होंने बताया कि वो 14 साल बाद वापसी कर रही हैं और बेटे की वजह से उन्होंने शो में शिरकत करने के लिए हामी भरी।

22:22 (IST) 15 Oct 2023
'बिग बॉस 17' में क्रिमिनल वकील सना रईस खान

'बिग बॉस 17' में क्रिमिनल वकील सना रईस खान की एंट्री हो चुकी है। वो आर्यन खान केस की वकील रही हैं और यहीं से उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी थी।

22:10 (IST) 15 Oct 2023
'बाबू भइया' यानी कि अनुराग डोभाल ने सलमान खान के साथ बनाया Blog

'बाबू भइया' यानी कि अनुराग डोभाल ने 'बिग बॉस 17' में एंट्री के बाद एक Blog बनाया और 'दबंग' का हुक स्टेप भी किया।

22:06 (IST) 15 Oct 2023
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग डोभाल की एंट्री

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल की 'बिग बॉस 17' में एंट्री हुई। उन्होंने अपनी मोटिवेशनल स्टोरी को बताया कि कैसे उन्होंने करियर शुरू किया और आज एक मोटो राइडर बनकर फेमस हुए हैं। वो अपने माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए शो में आए हैं। उनके पैरेंट्स उन्हें हमेशा से टीवी पर देखना चाहते थे।

22:00 (IST) 15 Oct 2023
नावेद ने नील भट्ट से सीखा 'What Jhumka' स्टेप

नावेद ने नील भट्ट से गाना 'व्हाट झुमका' का हुक स्टेप सीखा और इसके बाद इस पर डांस मूव्स दिखाए भी। शो में अभी तक पांच कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है।

21:59 (IST) 15 Oct 2023
ऐश्वर्या शर्मा ने गाया 'जग घुमेया'

बिग बॉस 17 की प्रीमियर में सलमान खान ने ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट को इंग्लिश बाबू नावेद से मिलाया। इस दौरान ऐश्वर्या ने नावेद के सामने बैठकर 'जग घुमेया' गाया और नावेद ने गोल गप्पे का मजा लिया।

21:54 (IST) 15 Oct 2023
बिग बॉस 17 में इंग्लिश बाबू की एंट्री, सलमान खान ने लिए मजे

बिग बॉस 17 में इंग्लिश बाबू यानी की नावेद की एंट्री हो चुकी हैं। उनसे सलमान खान मजे लेते हुए नजर आए और उन्हें हिंदी बोलने की हिदायत भी दी है। बिग बॉस तक द्वारा उन्हें सस्ता करण जौहर भी कहा गया है।

21:47 (IST) 15 Oct 2023
मनारा-मुनव्वर के बाद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने की एंट्री

मनारा-मुनव्वर के बाद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने की एंट्री की है। शो में सलमान खान कपल की शादी के मजे लेते हुए दिखे। दोनों चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे तो भाईजान ने उन्हें संयमित रहने की सलाह दी।

21:37 (IST) 15 Oct 2023
मुनव्वर फारूकी ने की एंट्री

मनारा के बाद सलमान खान के शो में मुनव्वर फारूकी ने एंट्री की है। उन्होंने सलमान खान के कहने पर कई शेर भी सुनाए, जिस पर वाहवाही भी लूटी।

21:18 (IST) 15 Oct 2023
सलमान खान ने मनारा चोपड़ा के साथ किया डांस

सलमान खान ने मनारा चोपड़ा के साथ गाना 'लाल दुपट्टा' गाने पर जमकर डांस किया और शानदार डांस मूव्स दिखाए।

21:14 (IST) 15 Oct 2023
मनारा चोपड़ा ने डायरेक्टर के Kiss वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा ने डायरेक्टर के Kiss वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। इस पर उन्होंने कहा कि वो एक फिल्म के प्रमोशन के लिए गई थीं। इस दौरान निर्देशक ने बच्ची की तरह मुझे प्यार किया और Kiss कर लिया। पढ़िए पूरी खबर...

21:10 (IST) 15 Oct 2023
प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा ने 'पुष्पा' के गाने पर की एंट्री

'बिग बॉस 17' के प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा चोपड़ा ने धांसू एंट्री की। एक्ट्रेस ने 'पुष्पा' के गाने 'सामी सामी' पर धांसू परफॉर्मेंस दी है।

21:08 (IST) 15 Oct 2023
4 महीनों तक चलेगी 'बिग बॉस 17'

'बिग बॉस 17' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ ही बिग बॉस की ओर से कहा गया कि 4 महीनों के लिए एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए।

21:06 (IST) 15 Oct 2023
सलमान खान की हुई धांसू एंट्री

बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो गया है। सलमान खान ने अपनी धांसू परफॉर्मेंस के साथ इसकी शुरुआत की है।

21:05 (IST) 15 Oct 2023
'बिग बॉस 17' में दिखेंगे 3 घर

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इस बार घर को भी तीन भागों में बांटा गया है।