Bigg Boss, Salman Khan: रिएलिटी शो Bigg Boss दर्शकों का फेवरेट शो है। बिग बॉस अपने हर सीजन के साथ इस शो के फैंस के लिए कुछ रोमांचक करता है। जल्द ही बिग बॉस की फिर से टीवी पर शुरुआत होने वाली है। इस बार का बिग बॉस सीजन 13 फैंस के टीवी स्क्रीन्स पर हर बार की तरह नए कॉन्सेप्ट के साथ आएगा जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। तो वहीं हर बार की तरह इस शो के विनर को जीत की प्राइज मनी भी देना तय होगा। पिछले काफी सीजन से शो की प्राइज मनी 50 लाख रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कभी ऐसा वक्त भी था जब इस शो के विनर्स को 1 करोड़ रुपए जीत की राशि तय की गई थी। जिसका लाभ शो के सीजन के कुछ विनर्स को मिला था।
जी हां, खबरें हैं कि शो की इस 1 करोड़ की प्राइज मनी में कांट छांट कर विनर्स को पैसे दिए जाते हैं, यह सलमान खान की वजह से है। सुपरस्टार सलमान खान इस शो को कई सीजन से होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान की वजह से शो की टीआरपी भी आसमान को छू जाती है। ऐसे में खबरें हैं कि सलमान खान इस शो के एक एपिसोड की भारी भरकम रकम लेते हैं।
सलमान खान को अफॉर्ड करने के लिए शो मेकर्स ने विनर्स की प्राइज मनी 50 लाख रुपए कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को एक वीक का 31 करोड़ रुपए मिलता है। ऐसे में सलमान खान 26 एपिसोड्स का 403 करोड़ रुपए लेते हैं।
बता दे, बिग बॉस सीजन 1 के विजेता राहुल रॉय रह चुके हैं। इन्हें बिग बॉस की तरफ से ईनाम में 1 करोड़ रुपए मिले थे। दूसरे सीजन के विनर थे आशुतोष कौशिक। इन्हें भी 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली थी। तीसरे सीजन के विनर विंदू दारा सिंह थे। जिन्हें 1 करोड़ रुपए की धनराशि के साथ एक लक्जरी कार भी मिली थी। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सीजन 4 की विनर थीं। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए मिले थे। सीजन 5 की विनर कुमकुम फेम एक्ट्रेस जूही परमार रहीं, उन्हें भी एक करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली थी।
6ठें सीजन से कंटेस्टेंट्स को 50 लाख रुपए की प्राइज मनी मिलनी शुरू हुई। छठे सीजन की विनर उर्वशी ढोलकिया थीं। इन्हें 50 लाख रुपए मिले थे। बिग बॉस 7 में विनर गौहर खान रहीं। उन्हें भी 50 लाख रुपए का अमाउंट मिला था। सीजन 8 के विनर थे गौतम गुलाटी जिन्हें जीतकी प्राइज मनी मिली 50 लाख रुपए।
सीजन 9 के विजेता थे प्रिंस नरूला। लेकिन इन्हें औऱ भी कम प्राइज मनी मिली थी। खबरों के मुताबिक उन्हें 35 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी। सीजन 10 के विजेता रहे नोएडा के मनवीर गुज्जर। इन्हें भी 40 लाख रुपए का प्राइज मिला था। सीजन 11 में शिल्पा शिंदे इस शो की विनर रहीं जिन्हें 44 लाख रुपए मिले थे। तो वहीं सीजन 12 में दीपिका कक्कड़ विजेता रही थीं जिन्हें 30 लाख रुपए और जीत की ट्रॉफी मिली थी।