Bigg Boss OTT Season 3 Premiere, Bigg Boss OTT 3 Contestants Full List LIVE: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ शुरू हो चुका है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री काफी बेहतरीन रही। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां यूट्यूब की तरह यहां भी छा गईं। इस बार रूरल एरिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी, यूट्यूबर अरमान मलिक, पत्रकार दीपक चौरसिया, दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित समेत कई अलग-अलग चेहरे नजर आ रहे हैं। इस बार घर की थीम से लेकर शो के होस्ट तक, सब अलग है। इस सीजन ये शो अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। सलमान अपने वर्क कमिटमेंट के कारण इस बार शो होस्ट नहीं कर रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जियो सिनेमा पर 24*7 लाइव रहेगा। इसका प्रीमियर आज रात 9 बजे होने वाला है जो काफी धमाकेदार होगा। पहली बार अनिल कपूर बिग बॉस का शो होस्ट करते नजर आएंगे और कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी दमदार रही।
ये है कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
1- अरमान मलिक
2- पायल मलिक
3- कृतिका मलिक
4- शिवानी कुमारी
5- साई केतन राव
6- पॉलोमी पोलो दास
7- सना सुल्तान
8- सना मकबूल
9- नीरज गोयत
10- चंद्रिका दीक्षित
11- मनीषा खतवानी
12- नैजी
पॉलोमी दास की एंट्री भी शो में हो चुकी है और उन्होंने आते ही बिग बॉस से ढेर सारी मांग की। उन्होंने कहा कि रोज उन्हें नॉनवेज चाहिए और उनका बाथरूम भी अलग होना चाहिए।

रैपर नेजी की शो में एंट्री हुई, वो 15वें कंटेस्टेंट बनकर आए और आकर उन्होंने मुनव्वर फारूकी और एमसी स्टैन की जीत पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने जीवन के बारे में बताया।

बॉक्सर नीरज गोयत भी शो में एंटर कर चुके हैं और आते ही उन्होंने रिंग में खड़े होकर अनिल कपूर के साथ बातचीत की। इस दौरान अनिल उनके प्रोफेशन और बातों में काफी दिलचस्पी दिखाते नजर आए।

अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ एंट्री ली, जहां पहली बार पायल अपने पति और कृतिका की शादी की बात करते हुए इमोशनल नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। अरमान ने उनके रिशते को ट्रोल करने वालों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
सना सुलतान को घर में एंट्री करने से पहले शो का अंडर कवर एजेंट बनाया गया है। वो अब जनता के लिए काम करेंगी। अनिल कपूर ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है, हालांकि वो क्या करेंगी ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।
सना सुलतान ने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस के साथ शो में एंट्री ली, जिसे देख अनिल कपूर भी उनपर फिदा हो गए। सना ने अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने शेर सुनाया, जिसके जरिए सना ने अपने को-कंटेस्टेंट को चेतावनी दे डाली।

एक्ट्रेस और एस्ट्रोलॉजर मुनीषा खातवानी की एंट्री हो गई है और आते ही उन्होंने साई केतन राव के कार्ड्स रीड किए और उनकी लाइफ और फ्यूचर के बारे में बताया।

साई केतन ने शो में दमदार एंट्री मारी है, आते ही वह अपनी लाइफ जर्नी को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां को सपोर्ट सिस्टम बताया है।

तीखे सवल करने के बाद अब दीपक चौरसिया के जवाब की बारी आई। शोभा डे ने उनसे कई तरह के सवाल किए, जिनका बहुत ही समझदारी से उन्होंने जवाब दिया।

दीपक चौरसिया की शो में एंट्री हो चुकी है और आते ही उन्होंने अपनी पत्रकारिता शुरू कर दी। उन्होंने विशाल पांडे और लवकेश कटारिया से सवाल जवाब किए।

शो में अब एल्विश यादव के दोस्त की एंट्री हो चुकी है। ये वो ही कटारिया हैं जिन्होंने ओटीटी के पिछले सीजन में एल्विश को फुल सपोर्ट किया था।
सना मकबूल की चौथे नंबर पर एंट्री हो गई है। आते ही उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी और इसके बाद उनकी शिवानी कुमारी के साथ मुलाकात हुई। दोनों की बातचीत काफी दिलचस्प रही।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी की शो में एंट्री हो चुकी है और वह अपने गांव की मिट्टी को साथ लेकर आई हैं। अनिल कपूर को देखते ही वह इमोशनल होकर रोने लगीं और अनिल कपूर भी भावुक हो गए।

दूसरे नंबर पर रणवीर शौरी की एंट्री हो चुकी है और उन्होंने अनिल कपूर के साथ काफी दिलचस्प बातें की। उन्होंने बताया कि वो ट्रोल्स के साथ कैसे डील करते हैं और शो में को-कंटेस्टेंट्स के साथ कैसे डील करेंगे।

शो में सबसे पहले वड़ा पाव गर्ल की एंट्री हो चुकी है, आते ही अनिल कपूर ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की और चंद्रिका दीक्षित नाम सुनकर उन्हें माधुरी दीक्षित याद आई। चंद्रिका ने अनिल कपूर को वड़ा पाव खिलाया।
शो में पहले कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है, जो अपना चेहरा और पहचान छिपा कर आया है।
'गल्ला गोरियां' गाने के साथ अनिल कपूर की एंट्री हो चुकी है और आते ही उन्होंने शो के फॉर्मेट को लेकर हिंट दिया है। अनिल ने बताया कि इस बार शो में कोई ऐसा होगा जो बाहर की खबर रखेगा। शो में फोन के जरिए बाहर की सारी खबर रखी जाएगी।
इस बार ये शो काफी अलग होने वाला है, अनिल कपूर ने हिंट दिया है कि घर में इस बार बाहर से कनेक्शन रहेगा, यानी बिग बॉस के घर में फोन होगा।
अरमान मलिक इस बार अपनी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका के साथ शो में एंट्री करने वाले हैं और इसका प्रोमो आ चुका है। देखें...
'बिग बॉस ओटीटी 3' से 'हरियाणा के हीरो' का प्रोमो शेयर किया गया है। ये हीरो कोई और नहीं बल्कि मुक्केबाज नीरज गोयत का है। इसमें उन्हें मैसेज देते हुए सुना जा सकता है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' के शुरू होने में अब महज कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि शो में अनिल कपूर की कार्बन कॉपी Giovanni “The Lad” DelBiondo भी नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। अगर ये खबर कंफर्म होती है तो शो काफी दिलचस्प होने वाला है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दो कंटेस्टेंट्स शो शुरू होने से पहले ही आमने-सामने आ गए हैं। ये कोई और नहीं बल्कि विशाल पांडे और लव कटारिया हैं। दोनों के बीच तीखी शुरुआत कंटेंट को लेकर हुई है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' में एक बार फिर से हरियाणा का दम देखने के लिए मिलने वाला है। पिछले बार हरियाणा के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव ने शो में बाजी मारी थी। इस बार मुक्केबाज नीरज गोयत शिरकत करने वाले हैं। शो से उनकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज होने में अब महज कुछ ही घंटे रह गए है। इस शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में शो से कंफर्म कंटेस्टेंट्स के लगातार नाम सामने आ रहे हैं। इसी में से एक शिवानी कुमारी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
'बिग बॉस ओटीटी 3' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर एक फीमेल कंटेस्टेंट का जोरदार वेलकम करते हैं और उनसे जुड़े तमाम विवादों को लेकर सवाल करते हैं, जिसके वो तीखे जवाब भी देती हैं। हालांकि, इस दौरान ना तो शक्ल दिखाई गई और ना ही नाम का खुलासा हुआ है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में अब एक और कंटेस्टेंट का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दीपक चौरसिया को देखा जा सकता है। इस प्रोमो को शेयर करने के साथ ही कहा गया है कि अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' की हर खबर होगी ब्रेकिंग न्यूज।

इस सीजन को अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं और प्रीमियर पर उनकी एंट्री बेहतरीन होने वाली है। वह अपनी फिल्म के गाने 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात' पर परफॉर्म करेंगे।
गांव की सीधी सी शिवानी इस बार बिग बॉस के घर में क्या करने वाली हैं, वो तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उनका दावा है कि वह सबका एंटरटेनमेंट करने वाली हैं।