Bigg Boss OTT Grand Premiere: सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन का आगाज कुछ ही देर में होने वाला है। सलमान खान इसे होस्ट करने वाले हैं। शो में इस बार मनोरंजन का फुल ऑन तड़का लगने वाला है। एक्टर्स के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। दर्शक इसे जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ी जानकारियां आनी शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Bigg Boss 16 विन एमसी स्टैन प्रीमियर का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वह भी शो का हिस्सा बनने वाली हैं। सलमान खान स्टेज पर आग लगाने के लिए एकदम तैयार हैं। शो के प्रीमियर के लाइव अपडेट के लिए बने रहिए।

Live Updates

Bigg Boss OTT Grand Premiere: कुछ ही देर में होगा सबसे बड़े रिएलिटी शो का आगाज

00:28 (IST) 18 Jun 2023
पूजा भट्ट ने ली सरप्राइज एंट्री

पूजा भट्ट ने भी शो में एंट्री कर ली है।

00:25 (IST) 18 Jun 2023
पुनीत स्टार ने ली एंट्री

सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए मशहूर पुनीत स्टार भी शो का हिस्सा बन गए हैं।

00:04 (IST) 18 Jun 2023
पलक पुर्सवानी ने भी ली एंट्री

पलक पुर्सवानी ने शो में एंट्री ले ली है।

23:54 (IST) 17 Jun 2023
अविनाश सचदेव ने एंट्री के साथ बताया अपने पास्ट रिलेशन्स का सच

अविनाश सचदेव ने भी शो में एंट्री ले ली है।

23:33 (IST) 17 Jun 2023
जो हर सीजन में बताते हैं कंटेस्टेंट्स के भविष्य, उनकी बेटी बेबिका ने ली शो में एंट्री

हर सीजन में ज्योतिष जनार्धन कंटेस्टेंट्स के भविष्य बताते हैं, इस सीजन में उनकी बेटी बेबिका भी शो का हिस्सा बन रही हैं। वह बिग बॉस ओटीटी में एंट्री ले चुकी हैं।

23:27 (IST) 17 Jun 2023
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने ली एंट्री

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने भी शो में एंट्री ले ली है। उन्होंने एक्टर संग अपने रिश्ते पर बात की।

23:11 (IST) 17 Jun 2023
दुबई के जाद हदीद ने ली एंट्री

दुबई के जाद हदीद भारत के इस बड़े शो में हिस्सा लेने आए हैं। उन्हें सनी लियोनी ने हिंदी सिखाने की कोशिश की।

22:53 (IST) 17 Jun 2023
बिहार की मनीषा रानी की भी हुई बिग बॉस ओटीटी पर एंट्री

मनीषा रानी की भी शो में एंट्री हो चुकी है।

22:27 (IST) 17 Jun 2023
साइरस बरुचा ने ली मजेदार एंट्री

कॉमेडियन और होस्ट साइरस बरुचा की एंट्री बिग बॉस में हो चुकी है।

22:19 (IST) 17 Jun 2023
आकांक्षा पुरी ने बताया क्या है रिलेशनशिप स्टेटस

आकांक्षा पुरी और मीका सिंह के रिलेशनशिप का स्टेटस फैंस काफी समय से समझ नहीं पा रहे थे। आकांक्षा ने बिग बॉस में अपने स्टेटस पर बात की है। उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं। लेकिन उन्होंने मीका संग रिश्ता नहीं है ऐसा भी नहीं कहा।

22:06 (IST) 17 Jun 2023
BB OTT में हुई मीका दी वोटी विनर आकांक्षा पुरी की एंट्री

आकांक्षा पुरी की बीबी 13 में काफी चर्चा हुई थी। दरअसल वह पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इस सीजन में वह भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं।

21:54 (IST) 17 Jun 2023
फुकरा इंसान भी पहुंचा बिग बॉस

फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मलहान बिग बॉस में पहुंच चुके हैं।

21:46 (IST) 17 Jun 2023
शो में दूसरे नंबर पर हुई जिया शंकर की एंट्री

एक्ट्रेस जिया शंकर ने दूसरे नंबर पर शो में एंट्री की है।

21:32 (IST) 17 Jun 2023
बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट को बेड भी खरीदना होगा

फलक की एंट्री के बाद पता चला कि कंटेस्टेंट्स को अपने बिस्तर को भी बिग बॉस करेंसी से खरीदना होगा।

21:28 (IST) 17 Jun 2023
बीबी करेंसी के साथ घर में एंटर होंगे घरवाले

बिग बॉस में इस बार जनता ने कंटेस्टेंट्स को रैंक दी है। जिसके हिसाब से उन्हें करेंसी दी जाएगी। फलक नाज अपनी बीबी करैंसी लेकर घर में जा चुकी हैं।

21:26 (IST) 17 Jun 2023
तुनिषा शर्मा को याद कर भावुक हुईं फलक नाज

फलक नाज ने शो में तुनिषा शर्मा की मौत के आरोप में जेल में बंद रहे भाई शीजान खान के बारे में बात की। तभी वह तुनिषा के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं।

21:14 (IST) 17 Jun 2023
सलमान खान की दमदार एंट्री

सलमान खान की दमदार एंट्री देखें।

21:10 (IST) 17 Jun 2023
शो में सबसे पहले हुई फलक नाज की एंट्री

शीजान खान की बहन और टीवी एक्ट्रेस फलक नाज बिग बॉस ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट बनकर शो में एंट्री कर चुकी हैं।

21:09 (IST) 17 Jun 2023
13 कंटेस्टेंट में से एक को चुनेगी जनता

सलमान खान ने बताया कि 12 कंटेस्टेंट शो को मिल चुके हैं और कुल 13 कंटेस्टेंट्स होने वाले हैं। जिनमें से एक को जनता चुनने वाली है।

21:08 (IST) 17 Jun 2023
बिग बॉस के घरवालों को इस बार खरीदना होगा राशन

बिग बॉस ओटीटी काफी कठिन होने वाला है। इस बार बिग बॉस करेंसी हासिल कर बिग बॉस के घरवालों को अपना राशन खरीदना होगा। ये सीजन काफी ट्रिकी नजर आ रहा है। सलमान ने शो की शुरुआत में ही इस बात का हिंट दे दिया है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जनता इस बार शो में अहम भूमिका निभाने वाली है।

21:06 (IST) 17 Jun 2023
टीवी प्रोड्यूसर, वरिष्ठ पत्रकार के साथ बैठे नजर आए सनी लियोनी और एमसी स्टैन

बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछने के लिए टीवी प्रोड्यूसर, वरिष्ठ पत्रकार दिवांग, सनी लियोनी और एमसी स्टैन पहुंचे।

21:04 (IST) 17 Jun 2023
शो के प्रीमियर पर सलमान से मिलने पहुंची पूजा भट्ट

Bigg Boss OTT का प्रीमियर शुरू हो चुका है, सलमान खान ने फुल स्टाइल में शो की शुरुआत की। पूजा भट्ट ने भी उनके बाद शो में एंट्री ली।

20:25 (IST) 17 Jun 2023
जनता के सवालों का कंटेस्टेंट्स देंगे जवाब

एमसी स्टैन, सनी लियोनी समेत अन्य लोग कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल करते नजर आए।

20:23 (IST) 17 Jun 2023
सलमान को इंप्रेस करती दिखीं कंटेस्टेंट

जियो सिनेमा ने अपडेट देना शुरू कर दिया है। शो की एक झलक सामने आई है, जिसमें एक कंटेस्टेंट सलमान खान की तारीफ करती दिख रही हैं। इस दौरान वहां सनी लियोनी और एमसी स्टैन भी मौजूद हैं।

20:21 (IST) 17 Jun 2023
सलमान ने स्वैग से किया स्वागत

बिग बॉस ओटीटी के लॉन्च पर सलमान का स्वैग देखने को मिला।

20:14 (IST) 17 Jun 2023
शो में कंटेस्टेंट्स साथ ला सकते हैं अपने पेट्स

The Khabri की मानें तो इस बार प्रतिभागी अपने पालतू जानवर भी शो में साथ ला सकते हैं।

20:13 (IST) 17 Jun 2023
देखें बिग बॉस के घर की झलक

Bigg Boss OTT इस बार काफी अलग होने वाला है। बिग बॉस का घर भी काफी कलरफुल नजर आ रहा है। शो के सेट की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। यहां देखें कैसा है बिग बॉस का घर

20:12 (IST) 17 Jun 2023
Bigg Boss 16 विनर एमसी स्टैन की होगी धुंआदार परफॉर्मेंस

ट्विटर पर जानकारी सामने आई है कि एमसी स्टैन भी Bigg Boss OTT के प्रीमियर पर नजर आएंगे।

20:11 (IST) 17 Jun 2023
जिया सिनेमा ने दिया शो का अपडेट

Bigg Boss OTT जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा, Jiocinema के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शो के प्रीमियर की कुछ झलकियां साझा की गई हैं। यहां देखें।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का लाइव अपडेट