Manisha Rani-Tony Kakkar Tonisha: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 काफी चर्चा में रहा है। इसमें अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी टॉप-3 कंटेस्टेंट रहे, जो काफी पॉपुलर रहे। उन्होंने दर्शकों का फुल एंटरटेन किया। इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री भी देखने के लिए मिली। मनीषा का बिहारी टोन तो एल्विश का ‘सिस्टम’ काफी पॉपुलर रहा। साथ फुकरा इंसान (Fukra Insaan) का गेम चर्चा में रहा। इस बीच मनीषा की केमिस्ट्री कभी जद हदीद के साथ तो कभी एल्विश और अभिषेक के साथ देखने के लिए मिली। अभिषेक और एल्विश के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि वो किसी सिंगर को डेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं आखिर ये कौन है?

बिहार की मनीषा रानी का नाम फेमस सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ जुड़ा है। दरअसल, बिग बॉस फिनाले से पहले शो में टोनी गेस्ट बनकर आए थे। तब टिकटॉक स्टार ने सरेआम सिंगर और कंपोजर के साथ फ्लर्ट किया था, जिसे सभी ने देखा। इस दौरान उनकी केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही। वहीं, जब शो खत्म हुआ तो दोनों को साथ में भी स्पॉट किया गया। कहा गया कि वो उनके साथ किसी म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। इसी बीच उनके रिलेशनशिप की खबरों ने जोकर पकड़ लिया। इसी बीच मनीषा ने टोनी के साथ एक रोमांटिक केमिस्ट्री वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

मनीषा और टोनी के इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा ने इस कदर जोर पकड़ लिया कि इनकी शादी तक की बात सोशल मीडिया पर लोग करने लगे। लोगों ने इनसे सवाल किया ये शादी कब करेंगे। फैंस को तो इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है। टोनी और मनीषा की जोड़ी किलिर है। इससे तो नजरें हटा पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। वहीं, कुछ अभिषा के फैंस हैं, जो केवल उन्हें अभिषेक के साथ देखना चाह रहे हैं। वो कमेंट्स में लिख रहे हैं कि ना एल्विशा ना टोनिशा केवल अभिषा। हालांकि, अभी तक मनीषा रानी की ओर से अपनी पर्सनल लाइफ की खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

वीडियो सॉन्ग में नजर आने वाली हैं मनीषा रानी

आपको बता दें कि मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ के अफेयर की खबरें सच हों या ना हों लेकिन दोनों एक म्यूजिक वीडियो में जरूर नजर आने वाले हैं। इसका फैंस और दर्शकों को ही नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ और उनके हसबैंड समेत कई सेलेब्स को भी बेसब्री से इंतजार है। लोग मनीषा को पर्दे पर रोमांस करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। टोनी ने अपने रोमांटिक वीडियो के जरिए अपकमिंग सॉन्ग का हिंट दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,’टोनिशा जल्द आ रहा है।’