रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों अरमान मलिक और विशाल पांडे में तगड़ा झगड़ा हुआ था। अरमान ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया दोनों के फैंस आमने-सामने आ गए थे। टीवी सेलेब्स ने विशाल को सपोर्ट किया था। ये थप्पड़ कांड कृतिका मलिक की खूबसूरती की तारीफ करने की वजह से हुआ था। अब बीते एपिसोड में विशाल ने अरमान मलिक के साथ लड़ाई को लेकर सना मकबूल से बात की। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि आखिर क्यों कृतिका मलिक उन्हें पसंद हैं।

सना मकबूल से बात करते हुए विशाल कहते हैं कि अंदर से उनका मन भारी हो गया है। वो कहते हैं कि सब भुलाया और माफ किया जा सकता है कि लेकिन उनके दिमाग में वो एक इंसिडेंट (अरमान का थप्पड़) घूम रहा है। वो इसे भुलाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं लेकिन भुला नहीं पा रहे हैं। इस पर सना ने विशाल को माफी मांगने की सलाह दी कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने गलती की है तो माफी मांग लेनी चाहिए। इसके बाद विशाल, सना से फिर कहते हैं कि उनकी बातों को गलत तरीके से दिखाया गया है।

अरमान को बदले में मार देते थप्पड़

विशाल की बात पर सना कहती हैं कि अगर अरमान की फैमिली की ओर से उनसे सवाल किया गया है तो जाहिर तौर पर उनका स्टेटमेंट गलत लगा है। विशाल इस बात पर सहमति जताते हैं और कहते हैं कि वो समझ रहे हैं। विशाल पांडे ये भी कहते हैं कि अरमान को उन्हें बोलने का मौका देना चाहिए था। फिर, सना विशाल को समझाती हैं और कहती हैं कि अरमान का गुस्सा होना जायज है। विशाल सहमति जताते हुए कहते हैं कि वो समझते हैं और अगर उनकी जगह वो भी होते तो ऐसा ही करते। वहीं, नेजी विशाल से सवाल करते हैं कि क्या वो अरमान को बदले में मार देते? इस पर उन्होंने कहा कि अगर सभी उन्हें नहीं खींचते तो पक्का मार देते। विशाल का मानना है कि सभी ने उन्हें रोक लिया। क्योंकि विशाल कहते हैं कि वो 10 मिनट तक अपने सेंस में नहीं थे।

विशाल ने कृतिका को लेकर क्लियर किया स्टेटमेंट

इतना ही नहीं, विशाल ने ये भी कहा कि अगर वो अरमान को मार देते तो उन्हें और भी ज्यादा बुरा लगता। इसके बाद नॉमिनेशनल टास्क होता है। फिर सना, विशाल, अरमान और कृतिका मलिक आपस में डिस्कस करते हैं। सना, विशाल को उनके बारे में बात करने से मना करती हैं। इस दौरान विशाल, कृतिका को दिए गए स्टेटमेंट पर सना को क्लियर करते हैं। वो कहते हैं कि उन्होंने बिल्कुल अलग तरीके से बोला था कि भाभी पसंद हैं। उनका कहने का मतलब था कि वो एक कम्प्लीट वाइफ मैटेरियल हैं। वो सुशील और सुंदर हैं। उनके अगर क्वालिटी है कि पहले उनको खाना दे देती हैं। विशाल कहते हैं कि उन्होंने उनके गुणों की तारीफ की थी।