Bigg Boss OTT Season 3 Grand Finale Winner Name 2024 Updates: आज वो दिन आ गया जिसका दर्शकों को इंतजार था। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को विनर मिल गया है और सना मकबूल इसकी विनर बनी हैं। उन्होंने चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख की प्राइज मनी अपने नाम की है। शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट बचे थे, जिसमें से कृतिका, फिर साई केतन और रणवीर शौरी बाहर हो गए थे। इसके बाद टॉप 2 में नैजी और सना बचे। दोनों के बीच ये आखिरी मुकाबला था, जिसमें सना ने बाजी मारी।
Bigg Boss OTT Season 3 Winner Name
सना मकबूल ने ये ट्रॉफी अपने नाम की और वह बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनी हैं।
रणवीर शौरी टॉप 3 में पहुंचकर शो से बाहर हो गए हैं। इस बात से दीपक काफी दुखी हुए और वह इमोशनल नजर आए।
बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5 में आने के बाद कृतिका बाहर हो गई हैं। कंटेस्टेंट्स को गिफ्ट बॉक्स मिले जिसमें कृतिका को निराशा हाथ लगी। वो टॉप 5 में आकर शो से बाहर हो गई हैं।
कृतिका पर जो विशाल ने टिप्पणी की थी उसपर आज एक बार फिर बहस हुई और इस बार दीपक ने विशाल का साथ दिया।
Bigg Boss Ott 3 Grand Finale LIVE: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है और अनिल कपूर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ शो की शुरुआत की।
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में एक बार फिर अरमान मलिक और विशाल पांडे, कृतिका वाले मामले में बहस करने वाले हैं। विशाल को लगता है उन्होंने कृतिका की तारीफ करने के लिए जो माफी मांगी थी उन्हें उसपर पछतावा होता है।
Bigg Boss OTT 3 की ट्रॉफी घर कौन लेकर जाने वाला है, इसके नाम का खुलासा हो गया है। जानने के लिए देखें वीडियो
'बिग बॉस ओटीटी 3' के ग्रैंड फिनाले का जोरदार सेलिब्रेशन होने वाला है, जिसमें श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव, अनिल कपूर के साथ मिलकर धमाल मचाने वाले हैं। साथ ही वह दोनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' का प्रमोशन भी करने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर का नाम लीक हो चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेज़ी और सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में पहुंच चुके हैं।
द खबरी के मुताबिक साई केतन, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी से बाहर हो जाएंगे और टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे।
द खबरी के मुताबिक श्रद्धा कपूर ही रणवीर शौरी को घर से बाहर ले जाएंगी।
श्रद्धा कपूर आज बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगी।
द खबरी की मानें तो टॉप 3 में रणवीर शौरी, सना मकबूल और नैजी होंगे, जिसमें सना विनर, नैजी रनरअप और रणवीर सेकेंड रनरअप होंगे।

Bigg Boss OTT 3 Live: रणवीर शौरी टॉप 3 में आकर शो से बाहर हो गए हैं। द खबरी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।
Bigg Boss OTT 3 के फिनाले तक आकर साई केतन के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि वह टॉप 5 में आने के बाद बाहर हो गए हैं।
Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है और अब खबर आ रही है कि टॉप पांच में पहुंचने के बाद कृतिका, रणवीर और साई रेस से बाहर होने वाले हैं।
नैजी जो एक रैपर हैं और पूरे सीजन में उन्होंने अपने रैप से लोगों को इंप्रेस किया। ग्रैंड फिनाले में भी वो 'गली गली में' गाने पर रैप करते नजर आए। उनके साथ बाकी घरवाले भी दिखे।
कृतिका मलिक को ग्रैंड फिनाले में आए बाकी कंटेस्टेंट में से दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे ने नॉन डिजर्विंग बताया है।
रणवीर शौरी का फिनाले का एक वीडियो द खबरी ने शेयर किया है, जिसमें वह अपनी परफॉर्मेंस में सना मकबूल और लवकेश कटारिया को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं।