Elvish Yadav Bought New House in Dubai: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की पॉपुलैरिटी किसी स्टार्स से कम नहीं हैं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद वो हर तरफ छाए हुए हैं। उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की किस्मत चमक उठी है। उन्हें गानों से लेकर फिल्मों तक के ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ एक म्यूजिक वीडियो किया है। इसी बीच उन्होंने दुबई में एक घर भी खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर दिखाई है।

दरअसल, एल्विश यादव ने 26वें जन्मदिन से पहले ही अपने नए व्लॉग से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर माना जा रहा है कि एल्विश ने दुबई में इस घर को खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। व्लॉग वाले वीडियो में एल्विश ने घर के कोने-कोने की तस्वीर दिखाई है। यूट्यूबर ने बताया कि उनके इस घर में अनलिमिटेड बेडरूम है। इसमें लग्जरी वॉशरूम भी है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि एल्विश के साथ उनके कई सारे दोस्त भी मौजूद हैं, जो कि वीडियो में लगातार बने हुए हैं। अंदर का नजारा बेहद ही शानदार है। उनके घर का हर कोना बेहतरीन है। इसमें उनके घर की झलक देखी जा सकती है। एल्विश का दुबई वाला घर बेहद ही शानदार है। उनके घर के पास सी लुक भी है।

बर्थडे पर रिलीज हुई उर्वशी संग गाना

आपको बता दें कि एल्विश आज अपना बर्थडे मना रहे हैं और फैंस की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। उनके जन्मदिन के मौके पर उर्वशी रौतेला संग उनका म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया गया है। इसमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस गाने के चलते पिछले कई दिनों से उर्वशी और एल्विश सात में नजर आ रहे थे और इन्हें लेकर कई खबरें भी रही हैं।