‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनका उर्वशी रौतेला संग एक म्यूजिक वीडियो ‘हम तो दीवाने’ रिलीज हुआ है।
वहीं वो जल्द ही ईशा गुप्ता के साथ भी एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा वह एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ भी रोमांस करते दिखे। इसी बीच एल्विश यादव एक्टर अर्जुन बिजलानी के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिला। लेकिन ये मामला जानने से पहले आपको बैकग्राउंड की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जिस वजह से ये पूरा माजरा शुरू हुआ। यह मामला जिया शंकर से भी जुड़ा हुआ है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल हाल ही में जिया शंकर ने एक पोस्ट किया था, और नफरत फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई थी। एक्ट्रेस ने लिखा था कि “लोग पागलों की तरह सोशल मीडिया पर लड़ रहे हैं। वह हर मुश्किल समय में भी हंसती रहती हैं क्योंकि ये उनका स्वभाव है। लेकिन कुछ लोग ताने मार रहते हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वो ये बात कई बार बोल चुकी हैं और एक बार फिर कहती हैं कि अभिषेक मल्हन ही जीतना डिजर्व करते हैं। बाकी लोगों को जो करना है करें।”
क्योंकि जिया अभिषेक और एल्विश दोनों की ही अच्छी दोस्त हैं। लेकिन कुछ लोगों को जिया का यह पोस्ट पंसद नहीं आया। जिया के इसी पोस्ट के बाद अर्जुन बिजलानी ने ट्वीट किया था। जो काफी वायरल हो रहा है।
अर्जुन के ट्वीट पर एल्विश की प्रतिक्रिया
अर्जुन बिजलानी ने लिखा था कि ‘बिग बॉस करके कुछ लोग और उनके फैन क्लब्स ये भूल गए हैं कि महिलाओं की इज्जत कैसे करनी है। दुखद!!’ इस पर एल्विश यादव ने भी रीट्वीट किया। लिखा- ‘मुझे अब पता लगा तुम औरत हो।’ एल्विश यादव के इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया अर्जुन के फैंस उन्हें काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘उन्होंने एक महिला के लिए स्टैंड लिया, तो क्या वह एक महिला बन गए? समझ?? तर्क??’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘दुख हुआ यह देखकर की इनके जैसे लोग बिग बॉस के विनर और आज की जनरेशन के इनफ्लुएंसर हैं।’