सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) काफी चर्चा में है। एल्विश यादव की एंट्री के बाद से घरवाले सदमे में है। शो काफी इंटरेस्टिंग हो गया है। इनमें आपस में प्यार और तकरार खूब देखने के लिए मिल रही है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव एक ग्रुप में हैं। दोनों की घरवालों से अक्सर घर में किसी ना किसी कंटेस्टेंट से बहस होती रहती है। ऐसे में अब बेबिका धुर्वे ने शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है कि वो ‘फुकरा इंसान’ यानी की अभिषेक मल्हान को सपोर्ट करते हैं और उन्हें बदनाम करते हैं। चलिए शुरू से बताते हैं क्या माजरा है…?

दरअसल, बिग बॉस की कैप्टेंसी का टास्क हमेशा से ही ट्विस्ट भरा रहा है। इसे जीतने के लिए हर कंटेस्टेंट जीत तोड़ मेहनत करता है। हाल ही में इसे जीतने के लिए घरवाले आपस में भिड़ते दिखे। साथ ही, एपिसोड के बीच में बेबिका धुर्वे को अभिषेक मल्हान के साथ तीखी बहस करते देखा गया। दोनों के बीच बहस इस स्तर पर पहुंच गई कि बेबिका बुरी तरह से टूट गईं। इनके बीच हमेशा ही अनबन बनी रहती है। हाल ही के एपिसोड में अभिषेक और बेबिका किचन में बात कर रहे थे और एल्विश जानना चाहते थे कि आखिर मामला क्या है?

ऐसे में अभिषेक ने एल्विश को बताया कि ये एक शरारत थी जबकि बेबिका ने उनसे कहा कि उन्हें उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। फुकरा इंसान आगे बताते हैं कि ‘वो उन पर चिल्लाए नहीं। अभिषेक ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा, जिस रप बेबिका ने एल्विश पर भरोसा करते हुए कहा कि बिग बॉस हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं और मेरे नाम के साथ छेड़छाड़ की जाती है। लेकिन उन्हें कुछ नहीं कहा जाता है।’ वो शो में खुद को बदनाम होने वाली अकेली बताती हैं। वो यहीं नहीं रुकती हैं। बेबिका आगे कहती हैं कि उनकी हर हरकत पर पर्दा डाला जाता है।

पूजा भट्ट बनीं घर की नई कैप्टन

एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा है और वो घर की नई कैप्टन बन चुकी हैं। कैप्टेंसी की रेस में पांच नाम शामिल थे, जिसमें से एक नाम पूजा भट्ट का भी था। एक्ट्रेस कैप्टेंसी की टास्क जीतकर घर की नई कैप्टन बन गई हैं।