Manisha Rani On Akanksha Puri: सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के सीजन 2 का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। शो का आगाज हो चुका है। इसे 17 जून को ऑनएयर किया गया था। इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं। बीते दिन आकांक्षा पुरी की घर में एंट्री नहीं हुई थी, जो कि अपनी ग्लैमरस अदाओं और बोल्डनेस से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ऐसे में अब उनकी एंट्री हुई और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मनीषा रानी का दिल टूट गया। उनके घर में आने की वजह से घर का माहौल जरा इमोशनल हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है? आकांक्षा की एंट्री से मनीषा को क्या दिक्कत हो सकती है? तो चलिए वो भी बताते हैं…

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के दूसरे दिन ही नोकझोंक नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार देखने के लिए मिला है। जी हां, बिहार से ताल्लुक रखने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मनीषा रानी और जैद हदीद के बीच जरा प्यार वाला मामला देखने के लिए मिला है। बात ऐसी है कि आकांक्षा की एंट्री से पहले मनीषा को जैद के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया। ऐसे में अब आकांक्षा ने अपनी धमाकेदार एंट्री से दर्शकों का ही नहीं बल्कि मेल कंटेस्टेंट्स का भी ध्यान खींचा है। ऐसे में उनके घर में आने के बाद से मनीषा थोड़ा इनसिक्योर फील करने लगी हैं। आकांक्षा पुरी जैद के साथ फ्लर्ट करती दिखी हैं। वहीं, जैद को भी उनके नजदीक जाते देखा गया है।

अब मनीषा रानी इस बात को लेकर इनसिक्योर महसूस करने लगी हैं। ये सब देखकर उनकी आंखें भर आई है। वो इसमें ये भी कहते हुए दिखती हैं, ‘अगर आकांक्षा पुरी जैसी चार लड़कियां भी आए जाएं ना तो मैं तभी जैद से फ्लर्ट करती रहूंगी।’ खैर, अब आगे क्या होता है? ये बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। देखना ये होगा कि जैद के लिए दोनों में कैट फाइट होगी या फिर वो एक-दूसरे के दोस्त बन जाएंगे।

कौन है मनीषा रानी?

मनीषा रानी सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर हैं। वो बिहार से ताल्लुक रखती हैं। अपने रील वीडियोज से फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं। मनीषा भी अपनी बोल्ड और सिजलिंग अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उनके अंदाज और बोल्डनेस को फैंस खूब पसंद करते हैं। ऐसे में वो भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी मगर उन्हें पहचान रील वीडियोज से मिली थी। उन्हें पॉपुलैरिटी टिकटॉक वीडियोज से मिली थी। आखिरी बार मनीषा को ‘द कपिल शर्मा शो’ में देखा गया था।