‘बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन शुरूआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। हर दिन शो में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच शो में फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालों की एंट्री हुई।

ये वीक काफी इमोशनल भरा रहा। सभी कंटेस्टेंट की आंखें नम थीं। किसी को सलाह मिली तो किसी के दिल से कड़वाहट खत्म हो गई। शो की कंटेस्टेंट पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट भी अपनी बेटी का हौसला बढ़ाने पहुंचे। अब उनके कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ यूजर्स को मनीषा रानी के प्रति महेश भट्ट का बिहेवियर पसंद नहीं आया।

सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक महेश भट्ट की नजरें जिस तरह से मनीषा रानी को घूर रही थीं, जिस तरह से वो उन्हें छू रहे थे और उनके हाथों के किस कर रहे थे ये सब देखकर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर महेश भट्ट को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

बिग बॉस ओटीटी में पहुंचे महेश भट्ट

दरअसल बिग बॉस के घर में जैसेह ही महेश भट्ट की एंट्री हुई, मनीषा रानी ने उनका वेलकम किया। मनीषा ने उनके पैर छूने लगीं, लेकिन महेश भट्ट उल्टा उनके ही पैर छूने लगे और कहा कि ‘मेरी उम्र की तौहीन ना करें।’ इसके बाद उन्होंने मनीषा को थाम लिया और कहा कि ‘खामोशी में वार्तालाप करते हैं।’ हमेशाा बोलने वाली मनीषा रानी को महेश भट्ट ने चुप करवाया और कहा मेरी आंखों में देखो। जब मनीषा रानी नजर नीचे कर लेती है तो महेश भट्ट कहते हैं कि देख नहीं पा रही आप मेरी आंखों में और उनके पुचकारना शुरू कर देते हैं। पूजा भट्ट और घर वाले ये सब होते हुए देख रहे थे।

वहीं सामने आए दूसरे वीडियो में महेश भट्ट मनीषा के एकदम पास में बैठे हुए होते हैं और उन्होंने मनीषा का हाथ पकड़ा हुआ है। पूजा भट्ट, महेश भट्ट से मनीषा रानी की तारीफ करती हैं और उनके बचपन की बाते बताती हैं। ये सब सुनते हुए महेश भट्ट मनीषा का हाथ अपने हाथ पर रखते हैं और सहलाने लगते हैं। इसके बाद महेश भट्ट मनीषा रानी को हाथ पर Kiss कर देते हैं।

महेश भट्ट हुए ट्रोल

महेश भट्ट के मनीषा रानी के प्रति ऐसा बिहेवियर देखकर यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सब देखने में इतना असहज लग रहा है, तो मनीषा को कैसा महसूस हुआ होगा। अतुल नाम के यूजर ने लिखा है कि महेश भट्ट का मनीषा रानी को इस तरह छूना पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ‘महेश भट्ट को शर्म आनी चाहिए।’