Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस वक्त फैमिली मेंबर्स आ रहे हैं। अविनाश, अभिषेक, मनीषा रानी, जिया के बाद अब पूजा भट्ट के पिता महान फिल्ममेकर महेश भट्ट ने घर में एंट्री ले ली है। पहले खबर आ रही थी कि आलिया भट्ट अपनी बहन को सपोर्ट करने बीबी हाउस में एंट्री लेने वाली हैं। लेकिन अब महेश भट्ट अपनी बेटी से मिलने पहुंचे हैं।
महेश भट्ट को देख पूजा भट्ट खुश हो गईं। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। इस दौरान वह इमोशनल हो गए। जैसे ही महेश भट्ट ने घर में एंट्री ली, सब उन्हें देखकर हैरान रह गए। उन्होंने हर कंटेस्टेंट के साथ प्यारी-प्यारी बातें की। इसके साथ ही महेश भट्ट ने सबको उनकी खासियत भी बताई।
महेश भट्ट ने की बेबिका की तारीफ
बेबिका जिन्हें पूजा भट्ट हमेश सपोर्ट करती हैं, महेश भट्ट ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने बेबिका को स्ट्रॉन्ग वुमन बताया है। इसके साथ उन्होंने जद को हैंडसम कहा और अभिषेक को कहा कि वह एक नारियल के जैसे हैं। जो बाहर से सख्त और अंदर से उतने ही नर्म हैं।
एल्विश से की जरूरी बात
महेश भट्ट ने एल्विश के साथ खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि वीकेंड का वार पर जब एल्विश रोए तो ये बात उनके दिल को छू गई। उन्हें अपनी पर्सनल स्टोरी याद आई। उन्होंने वो वक्त याद किया जब वह शराब के आदी थे और उनकी बेटी का जन्म हुआ था। महेश भट्ट की बातचीत और कहानियों से बिग बॉस ओटीटी हाउस में एनर्जी आ गई।
इन कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए
सोमवार से बिग बॉस घर में सभी के घरवाले आ रहे हैं। मनीषा रानी के पिता, अविनाश की मां, अभिषेक की मां और आज जिया सरकार की मां घर में आईं। इनके बाद अब महेश भट्ट घर में आए हैं। जिनके आने से घर का माहौल बिल्कुल बदल गया है।
