सलमान खान (Salman khan) का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के लेटेस्ट एपिसोड में सारी हदें पार कर दी गई। जहां अभी तक आपने इसमें जोड़ियां बनते-बिगड़ते, प्यार और नोकझोंक ही देखी है। वहीं, अब ओटीटी के दूसरे सीजन में दो कंटेस्टेंट को सरेआम लिपलॉक करते हुए देखा गया। ये कोई और नहीं बल्कि आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) और जैद हदीद (Jad Hadid) हैं। दोनों को अक्सर फ्लर्ट करते देखा गया है मगर बीते दिन उन्हें शो में हदें पार करते हुए देखा गया।
दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि शो में ‘डेयर’ गेम खेला जाता है। इस दौरान जैद को आकांक्षा को किस करने के लिए बोला जाता है। दोनों ही बिना किसी हिचक के लाइव शो में एक-दूसरे को फ्रेंच Kiss करते हुए दिखते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और इनके वीडियो की आलोचना कर रहे हैं साथ ही लोग इन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं कि अब ये फैमिली शो नहीं रहा है। इसी बीच किस करने के बाद जैद हदीद, आकांक्षा संग अपने किसिंग एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं। वो उन्हें ‘बैड किसर’ बताते हैं।
घरवाले भी दिखे अनकंफर्टेबल
आकांक्षा और जैद को पैशनेट किस करते देख घर के सभी सदस्य अनकंफर्टेबल दिखते हैं। खासकर पूजा भट्ट। 30 सेकंड पूरा होने के बाद भी जब दोनों एक-दूसरे को नहीं छोड़ते हैं तो पूजा भट्ट उन्हें अलग करती हैं और कहती हैं कि बस हो गया। इसके बाद जैद और अविनाश के बीच इस किसिंग को लेकर बातचीत हुई। दुबई बेस्ड मॉडल आकांक्षा को खराब किसर बताते हैं। दोनों इस पर हंस रहे थे और पूजा ने एक्ट्रेस का स्टैंड लिया।
किसिंग पर आकांक्षा का रिएक्शन
वहीं, Kiss के बाद आकांक्षा पुरी और जैद के बीच बातचीत होते हुए दिखाई देती है। लिपलॉक के बाद जैद, एक्ट्रेस से कहते हैं कि ‘मुझे तुम्हारी फ्रैंच किस पसंद आई।’ वो फिर से फ्लर्ट करने की कोशिश करते दिखते हैं। इस पर आकांक्षा जवाब देती हैं कि ‘ठीक है…टीवी, मूवीज में भी तो लोग करते हैं।’
सलमान खान से लग रहा डर
इसके साथ ही इस एपिसोड में किस के बाद आकांक्षा पुरी को मनीषा रानी से बातचीत करते हुए देखा गया। दोनों लिपलॉक पर बातें कर रही थीं। उन्होंने टीवी पर किस तो कर लिया मगर उन्हें सलमान खान का डर भी सता रहा है। वो मनीषा रानी से कहती हैं कि ‘सलमान सर मेरी बैंड ना बजा दें। सच बोलूं तो उस टाइम मैंने यही सोचा था जैसे कोई मूवी में सीन मिला है मुझे और किस करना है।’ खैर, अब इस पर तो वीकेंड पर ही सलमान का रिएक्शन देखने के लिए मिलेगा कि वो इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।