Bigg Boss OTT 2 में आकांक्षा पुरी के साथ लिपलॉक करने वाले जाद हदीद की लाइफ में नई लड़की की एंट्री हो चुकी है। जाद इस वक्त भारत में हैं और अपनी लेडी लव के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। शो की एक्स कंटेस्टेंट पलक पुरसवानी की बर्थडे पार्टी में भी जाद उस लड़की के साथ नजर आए थे और अब उस लड़की ने आकांक्षा पुरी को जाद से दूर रहने की हिदायत दी है।

विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही हदीद से सवाल किया जाता है कि आकांक्षा कहां हैं, इसपर वह अपनी लेडी लव से सवाल करते हैं,”आकांक्षा कहा है”? इसपर वह कहती है ‘आकांक्षा जाद से दूर रहे।’ ये बात सुनकर जाद हंसते हैं और उन्हें किस करते हैं। इस पोस्ट पर लोग सवाल कर रहे हैं और कुछ उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आकांक्षा ने दी बधाई

जाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मिस्त्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में लिखा है,”परिवार में आपका स्वागत है।” इस पोस्ट पर वैसे तो कई लोगों के कमेंट्स आए हैं, लेकिन जिस कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो है आकांक्षा पुरी का। आकांक्षा ने लिखा,”मुबारक हो हबीबी।” इसके साथ अब्दू रोजिक ने कमेंट में लिखा,”अच्छी पसंद भाई। बहुत चालाक ब्रो।”

जिस लड़की को जाद की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है उसका नाम फिरोजा खान है। फिरोजा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह जाद को एयरपोर्ट पर सीऑफ कर रही हैं। वह उन्हें ये भी कह रही हैं कि वह उन्हें मिस करेंगी। कैप्शन में फिरोजा ने लिखा है कि वह जल्द जाद को दुबई में मिलेंगी। फिरोजा पेशे से एक सिंगर, रैपर, सॉन्गराइटर और एक्टर हैं। असम की रहने वाली हैं।

BB OTT2 के बाद भी क्लोज दिखे थे आकांक्षा- जाद

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आकांक्षा और जाद के बाद जो कुछ भी हुआ, उसके लिए जाद ने माफी मांगी। शो से बाहर आने के बाद द हदीद ने अपनी गलतियों के लिए आकांक्षा से माफी मांगते हुए उनसे फिर से से मुलाकात करने की बात भी कही थी। पलक पुरसवानी के जन्मदिन पर दोनों को साथ में देखा गया और वह एक दूसरे के काफी क्लोज नजर आए। लेकिन इसके बाद अब जाद का फिरोजा के साथ नजर आना फैंस को समझ नहीं आ रहा है।