सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) काफी एक्साइटिंग देखने के लिए मिल रहा है। हर सीजन के जैसे ही इस सीजन में भी रोमांस और नोक-झोंक देखने के लिए मिल रही है। शो में हाई वोल्टेज ड्रामा और प्यार भी है। ऐसे में इस सीजन का पहला हफ्ता पूरा हो चुका है। इसमें मनीषा रानी और जैद हदीद के फ्लर्ट को पसंद कर रहे हैं। जैद, मनीषा के अलावा आकांक्षा को भी फ्लर्ट करने से पीछे नहीं रहते हैं। इसी बीच उन्होंने एक्ट्रेस के साथ ऐसी हरकत कर दी कि वो अनकंफर्टेबल दिखीं, जिसके बाद मॉडल लोगों के निशाने पर आ गए।

जैद की आकांक्षा पुरी के क्लोज होने की चाहत ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को फर्स्ट कपल दे सकती है। लेकिन, इसी बीच मॉडल की एक हरकत ने उन्हें लोगों के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। मानो जैद ने खुद अपने लिए गड्ढा खोद लिया हो। दुबई बेस्ड मॉडल ने अपनी क्रश आकांक्षा पुरी को अनकंफर्टेबल महसूस कराया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक्ट्रेस बाकी लोगों के साथ गार्डन एरिया में हैं। वो और जैद आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी अचानक जैद एक्ट्रेस की कमर में हाथ डालकर उनके क्लोज होते नजर आते हैं। साथ उन्हें अपनी ओर खींचते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एक बार में धीरे से खींचने पर आकांक्षा पुरी, जैद के नजदीक नहीं आती हैं तो वो उन्हें कसकर झटके से अपनी ओर खींचते हैं। आकांक्षा, जैद के यूं अचानक छूने से अनकंफर्टेबल सी नजर आती हैं। वो खुद को छुड़ाने की कोशिश करती हैं। वो उन्हें ऐसे छूने से भी मना करती हैं और कहती हैं कि ये उन्हें पसंद नहीं है।

लोगों के निशाने पर आए जैद हदीद

जैद हदीद को अभी तक शो में काफी सिंपल और सहज देखा गया था, जिसके बाद लोग ये यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो ऐसा कुछ कर सकते हैं। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं और मॉडल को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक ने लिखा,’ये बंदा सही नहीं लगता है। ये एड़ा बनकर पेड़ा खाने वालों में से है।’ दूसरे ने लिखा, ‘खुद को हैंडसम समझता है हवस का पुजारी।’ तीसरे ने लिखा, ‘ये किसी इंडियन ने किया होता तो लड़ पड़ती ये… बकवास है हबीबी मनीषा बच गई।’ इसके साथ ही एक ने जैद की हरकत पर संदेह जताते हुए वीडियो ट्वीट कर लिखा, ‘ये क्या करना चा रहा है आकांक्षा पुरी के साथ।’ इसी तरह से लोग जद हदीद की जमकर क्लास लगा रहे हैं।